Friday, April 26, 2024
HomeMadhya Pradeshsingrauli news: नही है भरोसा जरा जिंदगी का, मजा लूट प्रभु बंदगी...

singrauli news: नही है भरोसा जरा जिंदगी का, मजा लूट प्रभु बंदगी का- आचार्य राघवेंद्र दास

- Advertisement -
- Advertisement -

singrauli news: सिंगरौली। श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित संगीतमयी श्री राम कथा के चतुर्थ दिवस का शुभारम्भ आचार्य राघुवेंद्र दास जी महराज द्वारा श्री राम दरबार प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया | कथा के मुख्य यजमान डॉ.डीके मिश्रा एवं गीता मिश्रा रही |

singrauli news: श्री राम कथा में आचार्य राघवेंद्र दास महराज ने कहा कि दर्पण हर मनुष्य के अंदर है, मनुष्य अपनी प्रशंसा सुनकर फूला नहीं समाता लेकिन जो दर्पण है वो चाटुकारिता नहीं करता, इसीलिए जब कोई प्रशंसा करे तो अपने अंदर के दर्पण में झाकने की जरुरत होती है | मनुष्य को चार दिन की जिंदगी मिली हुई है, मनुष्य को अपने जीवन मे अच्छे कर्म करके अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए,भगवान की भक्ति ही इस संसार से मुक्ति का मार्ग है |

इनकी रही उपस्थिति

श्री राम कथा के चतुर्थ दिवस कथा श्रवण हेतु मुख्य रुप से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी, जिला खनिज अधिकारी एके राय,पं.जयपूजन शास्त्री,सूर्य प्रसाद तिवारी,ताराचंद कारीवाल,लक्ष्मीचंद दुबे,रामशिरोमणि गुप्ता,गोविंद प्रसाद पाण्डेय,एसडी सिंह,राजाराम केसरी,डॉ.आरडी पाण्डेय,ओमप्रकाश द्विवेदी,मिथिलेश मिश्रा,संजय ताम्रकार,सुनील सिन्हा,सुमित पाण्डेय,आदित्य सिंह,शिवेंद्र पाण्डेय,प्रदीप बंसल,फोटोग्राफर इंदु,अनुराधा पाण्डेय,अनीता गुप्ता,कृष्णावती पाण्डेय,सीमा गुप्ता,संध्या पाण्डेय,प्रियंका पाण्डेय सहित हजारों की तादात मे श्रद्धालुगण उपस्थित रहे | तदाशय की जानकारी श्री राम कथा मीडिया प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी द्वारा दी गई।singrauli news

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular