Saturday, April 27, 2024
HomeMadhya PradeshVindhyaRewa News : रीवा यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई, 30 वाहन...

Rewa News : रीवा यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई, 30 वाहन चालको से वसूले 10 हजार

- Advertisement -
- Advertisement -

By – दीपक पटेल

Rewa News : मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा रीवा सिरमौर चौराहा रामा गोविंद पैलेस के सामने में नियमो का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालको के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। बताया गया है कि इस दौरान यातायात पुलिस ने 30 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रूपए वसूले। इस कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सहित अन्य यातायात पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Rewa News : बताया गया है कि यातायात पुलिस द्वारा तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने बताया कि भारत सरकार सड़क परिवहन मंत्रालय एवं नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इण्डिया द्वारा प्रत्येक सड़क पर वाहनों की गति सीमा को निर्धारित किया गया है। जो वाहन इस गति सीमा का उल्लंघन करते हुए पाए गए उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई. इस चलानी कार्यवाही के दौरान एएसआई अतुल शुक्ला प्रधान आरक्षक अनिल साकेत आरक्षक मार्तंड, गंगा पांडे सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

इनके खिलाफ की गई कार्रवाई
यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के खिलाफ गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ की गई है यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट रोड पर गाड़ी रोककर सवारी भरने बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही कर राशि वसूली की गई। गौरतलब है कि शहर में बढ़ रहे सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य के मद्देनजर यह कार्रवाई यातायात पुलिस द्वारा की गई. Rewa News

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular