Friday, April 26, 2024
HomeNationalPresident Murmu MP visit :आज MP आएंगी प्रेसिडेंट मुर्मू ,शहडोल में जनजातीय...

President Murmu MP visit :आज MP आएंगी प्रेसिडेंट मुर्मू ,शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

- Advertisement -

President: जनजातीय गौरव दिवस(pride day) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू(Draupadi Murmu) शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश में पेसा एक्ट की शुरूआत करेगी। मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) ने कहा कि पेसा एक्ट (pesa act) के माध्यम से जनजातीय समाज के कल्याण का नया इतिहास लिखा जाएगा!

President: राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू (draupadi murmu) कल पहली बार मप्र(mp) के दौरे पर आएंगी। आज दोपहर दो बजे वे शहडोल पहुंचेंगी. वहीं जनजातीय गौरव दिवस (pride day) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। तीन महीने पहले द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के बाद समर्थन मांगने के लिए भोपाल आई थीं।अगले दिन राजधानी में स्‍वसहायता समूह के एक कार्यक्रम में शामिल होंगी और इसके बाद वापस दिल्‍ली लौटेंगी। 

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कल ही राष्ट्रपति से फोन पर शहडोल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनुरोध किया और राष्ट्रपति की सहमति मिलने के चंद मिनटों में ही सीएम ने शहडोल का कार्यक्रम तय कर दिया। राष्ट्रपति का कार्यक्रम फाइनल होते ही सीएम शिवराज ने रविवार को अपने सारे कार्यक्रम कैंसिल कर दिए और शहडोल पहुंच गए उन्होंने जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रम को लेकर अफसरों की हाई लेवल मीटिंग लेते हुए दिशा निर्देश दिए हैं. President

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सरकार के साथ भाजपा का संगठन भी प्रदेश भर में जनजातीय समाज के साथ व्यापक तैयारियों में जुटा है।बीड़ी शर्मा ने बताया कि प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में जनजातीय गौरव दिवस के दिन गौरव यात्राएं निकाली जाएगी। शर्मा ने कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सोचा और जनजातीय मंत्रालय की स्थापना कर जनजातीय कल्याण के मिशन की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जनजातीय समाज की चिंता कर रहे हैं. President

2 घंटे 45 मिनट का राष्ट्रपति का हैं कार्यक्रम

दिल्ली से दोपहर 2 बजे शहडोल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी।शहडोल से रवाना होकर शाम 05.25 बजे राजभवन भोपाल आएंगी। शाम 06.30 से रात 07.15 बजे तक राजभवन में राष्ट्रपति का पारंपरिक तरीके से स्वागत होगा। राजभवन से इन परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास करेंगी. President

रातापानी ,ओबेदुल्लागंज – इटारसी राजमार्ग को फोरलेन किये जाने का शिलान्यास (वर्चुअल माध्यम से) DRDE ग्वालियर की लैबोरेटरी का (BSL-4) का शिलान्यास (वर्चुअल माध्यम से) 16 नवंबर को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा SHGs का सम्मेलन

कल यह है कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु बुधवार दोपहर 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में महिला स्वसहायता समूहो के सम्‍मेलन में शामिल होंगी।दोपहर 12.45 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु दिल्ली प्रस्थान करेंगी।

बताया जा रहा है कि शहडोल जिले में 11 जिलों के आदिवासियों को जुटाया जा रहा है. आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा आदिवासियों को साधने के लिए यहां ऐतिहासिक कार्यक्रम करने का खाका तैयार कर लिया है इस कार्यक्रम में करीब 11 लाख आदिवासियों को जुटाया जाएगा. वही सीधी सिंगरौली के आदिवासियों को लाने ले जाने के लिए प्रशासन हमला लगा हुआ है. President

2:00 बजे से होगा कार्यक्रम

इस कार्यक्रम को लेकर बडे़ स्तर से तैयारियां की जा रही हैं। मालूम हो कि बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और शहडोल में इसको लेकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी की गई है। लालपुर हवाई पट्टी कि मैदान में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है और यह कार्यक्रम आज दोपहर 2:00 बजे से होगा. President

ये रहेंगे शामिल 

शहडोल के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मप्र सरकार की तरफ से जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह मांडवे, वन मंत्री विजय शाह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह, पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल और शहडोल की सांसद हिमाद्री सिंह मौजूद.

यह भी पढ़े — One husband और 700 पत्नियां! ये वो मर्द जिन्होंने की सैकड़ों शादियां

यह भी पढ़े — Faibar Star होटल से ज्यादा लग्जरी है नीता अंबानी की शाही सवारी, देखें तस्वीरें

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular