Friday, April 26, 2024
HomeMadhya Pradeshsingrauli news: राहुल गांधी निष्कासन मामले को लेकर कांग्रेसियों ने मोदी का...

singrauli news: राहुल गांधी निष्कासन मामले को लेकर कांग्रेसियों ने मोदी का किया पुतला दहन

जिस तरीके से मोदी  द्वेष भावना के चलते मनगढ़ंत तरीके से फसाया है इससे यह साफ साबित होता है कि राहुल गांधी के भारत जोलो यात्रा से भाजपा अब डर गई है।

- Advertisement -
- Advertisement -

singrauli news: सिंगरौली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा से कूट रचित भावना से ग्रसित होकर निष्कासन मामले को लेकर शुक्रवार को अंबेडकर चौक में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी के अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कांग्रेसियों के द्वारा किया गया।

singrauli news: पुतला दहन के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी ने कहा कि देश में मोदी अराजकता फैला रहे हैं। गुजरात का प्रधानमंत्री और गुजरात का गृह मंत्री के साथ-साथ गुजरात का याचिकाकर्ता और गुजरात का ही न्यायालय के अलावा गुजरात का न्याय को जनता देख रही है। जिस तरीके से मोदी  द्वेष भावना के चलते मनगढ़ंत तरीके से फसाया है इससे यह साफ साबित होता है कि राहुल गांधी के भारत जोलो यात्रा से भाजपा अब डर गई है।

वही कार्यवाहक अध्यक्ष राम शिरोमणि सहवाल ने भी कहां की लोकतंत्र के साथ मोदी खिलवाड़ कर रहे हैं। संसद से लेकर विधान सभा तक भाजपा की सरकार है और वह मनमानी तरीके से अपना कानून चला रहे हैं। वही जिला संगठन मंत्री देवेंद्र पाठक ने कहां की मोदी को अब समझ में आ गया है कि राहुल गांधी से देश की जनता जुड़ चुकी है इसी डर और भय के चलते मोदी षडयंत्र पूर्वक राहुल गांधी की सदस्यता को निष्कासित कराया है।singrauli news

इस दौरान युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सूर्य कुमार द्विवेदी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मकसूद रजा ,संभागीय प्रभारी पूर्व पार्षद सुदामा साकेत, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ पार्षद दल के सचेतक रामगोपाल पाल, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष राम निवास तिवारी,जिला उपाध्यक्ष मनोज शाह, जिला महामंत्री प्रभांशु दुबे, सेक्टर अध्यक्ष गोविंद चौरसिया, एनएसयूआई के पदाधिकारी मोनिस खान, युवक कांग्रेस के महामंत्री विजेंद्र शर्मा, संजय सोनी नौगढ़, युवा नेता खुटार अध्यक्ष संजय शाह ,सोनू सेख, गुलाब वैश्य,अजमल खान, खलीफ पठान, श्रवण दुबे, आरसी वर्मा के साथ भारी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।singrauli news

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular