Friday, April 26, 2024
HomeMadhya PradeshVindhyaSingrauli news: दिलराज व आरूष राष्ट्रीय बाल विज्ञान में 27 जनवरी को...

Singrauli news: दिलराज व आरूष राष्ट्रीय बाल विज्ञान में 27 जनवरी को अहमदाबाद में दिखाएंगे अपना हुनर

- Advertisement -
- Advertisement -

Singrauli news: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 के लिए दो शोध माडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित,अहमदाबाद में 27 से 31 जनवरी में होगा राष्ट्रीय स्तर का आयोजन

Singrauli news: सिंगरौली 20 दिसम्बर। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस की प्रतियोगिता छतरपुर में श्री कृष्णा विश्वविद्यालय में आयोजित हुई। जिसमें म.प्र.के समस्त जिले के बाल वैज्ञानिकों ने अपने लघु शोध पत्र प्रस्तुत किये।

Singrauli news:प्रख्यात वैज्ञानिकों ने मूल्यांकन उपरांत 18 सीनियर वर्ग और 12 जूनियर वर्ग से 30 प्रोजेक्ट राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के चयनित किये गये। जिले के लिए गौरव की बात है कि सिंगरौली जिले से 2 प्रोजेक्ट, 1 सीनियर वर्ग एवं 1 जूनियर वर्ग राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता 27 जनवरी से 31 जनवरी तक गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद में आयोजित होगी। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस सिंगरौली के जिला समन्वयक एवं उच्च. माध्य. शिक्षक, शाउमावि गोरबी कालरी संदीप त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक जिले से दो जूनियर वर्ग और तीन सीनियर वर्ग से बाल वैज्ञानिकों ने लघु शोध राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किये जाते हैं।

Singrauli news:सिंगरौली से उत्कृष्ट बैढऩ से दिलराज पटेल, डीएव्ही झिंगुरदा से ऋषभ सिंह, सत्यम पाण्डेय, डीपीएस विन्ध्यनगर से आरूष मित्तल, डीपीएस निगाही से देवेश प्रताप सिंह, एस्कार्ट टीचर सुरेन्द्र कुमार तिवारी सहित सात सदस्यीय दल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा गया था। उत्कृष्ट बैढऩ के छात्र दिलराज पटेल ने शिक्षक सुरेन्द्र तिवारी वहीं आरूष मित्तल ने अपने मार्गदर्शी शिक्षक स्वाती जैसवाल के निर्देशन में शोध प्रस्तुत कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ।

Singrauli news:जिले की इस विशिष्ट उपलब्धि पर डीईओ एसबी सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों और उनके मार्गदर्शी शिक्षकों को बधाई देते हुए आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी है। डीपीसी आरके दुबे, एडीपीसी डॉ.पीएन सिंह उत्कृष्ट बैढऩ प्राचार्य एवं जिला विज्ञान अधिकारी जितेन्द्र कौर थापर, डीपीएस विन्ध्यनगर प्राचार्य डॉ.जनार्दन प्रसाद पाण्डेय, हरिश्चन्द्र सिंह, राजेश चतुर्वेदी, राजेन्द्र धर दुबे ने भी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए शुभकामनाएं दी है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular