Friday, April 26, 2024
HomeMadhya Pradeshsingrauli news: आयुक्त नि:शक्तजन ने कृष्णा दिव्यांग आवासीय विद्यालय सहित दिव्यांगजन सह...

singrauli news: आयुक्त नि:शक्तजन ने कृष्णा दिव्यांग आवासीय विद्यालय सहित दिव्यांगजन सह छात्रावास का किए निरीक्षण

- Advertisement -
- Advertisement -

singrauli news: सिंगरौली। जिले के दो दिवसीय प्रवास पर आए हुए आयुक्त नि:शक्तजन विभाग मध्यप्रदेश संदीप रजक के द्वारा अपने प्रवास के दौरान श्रीकृष्णा दिव्यांग आवासीय विद्यालय बरगवां पहुंचकर अध्ययनरत दिव्यांग बच्चो से रुबरु हुए। उनके शिक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विद्यालय के संचालक ज्ञान प्रसाद शाह से जानकारी लेकर इस कार्य में सहयोग के लिए समाजसेवियों को भी जोडऩे का सुझाव दिया गया।

singrauli news: तत्पश्चात डगा बरगवा में नवनिर्मित दिव्यांगजन सह छात्रावास आवास का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान उप संचालम समाजिक न्याय विभाग श्री अनुराग मोदी,नायब तहसीदार बरगवां आदि उपस्थित रहे।

बैठक  के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपाल अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश,अपर कलेक्टर डीपी बर्मन,एएसपी एसके वर्मा,संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला,निगमायुक्त पवन सिंह,उपसंचालक समाजिक न्याय विभाग अनुराग मोदी,जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर,जनपद पंचायत सीइओ अशोक मिश्रा,जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह,डीपीसी आरएल मिश्रा,रेडक्रास सोसायटी के चेयरमेन एसडी सिंह सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। singrauli news

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular