Singrauli: Arvind Singh's great restlessness due to the displeasure of Sahu society, Renu Sah is doing contraception?
Singrauli: सूत्र तो यहां तक बताते हैं की इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी से बदला लेने के मूड में है और उसे कई लोग बदलापूर नाम दे रहे हैं। फिलहाल साहू समाज के बड़े धड़ की नाराजगी से कांग्रेसियों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।Singrauli
Singrauli: 28 जून। नगर पालिक निगम सिंगरौली में कांग्रेस प्रत्याशी की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। साहू समाज वोटर अभी भी नाराज चल रहा है। जिसके कारण कांग्रेसियों की लगातार मुश्किलें बढ़ रही हैं। हालांकि अभी नगरीय निकाय चुनाव होने के छ: दिन करीब शेष है। मान मुनौबल के बाद इसमें कितना बदलाव होता है इस पर कुछ कह पाना अभी जल्दबाजी होगी। Singrauli

गौरतलब हो कि विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी को सिंगरौली विधानसभा से प्रत्याशी रेनू शाह को काफी नजदीकी अंतर मतों से हार का सामना करना पड़ा था। विधायक रामलल्लू बैस ने महज करीब 33 सौ से अधिक मतों से पराजित कर विधायक चुने गये थे। कांग्रेस पार्टी के इस हार का ठिकरा पार्टी के ही निर्दली बागी प्रत्याशी अरविन्द सिंह चंदेल पर फोड़ा जा रहा था। सूत्र तो यहां तक भी बता रहे हैं कि कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी रेनू शाह भले ही दिखावे के लिए नगरी निकाय चुनाव में प्रचार प्रसार कर रही हैं लेकिन अभी भी वह अपनी हार को भूल नहीं पायी है।Singrauli

कांग्रेसी कार्यकर्ता ही खुले मंच से आरोप लगा रहे थे की यदि अरविन्द सिंह चंदेल बागी न हुए होते तो सिंगरौली विधानसभा की सीट कांग्रेस पार्टी के झोली में जरूर जाता। साथ ही चुनाव के कुछ महीने बाद अजय सिंह राहुल की पहल पर अरविन्द सिंह की घर वापसी हो गयी थी। इनकी घर वापसी होते ही कांग्रेस पार्टी का साहू समाज का एक धड़ा खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया था और यहां से लेकर विरोध के स्वर भोपाल तक सुनाई दिया था। Singrauli
इधर पार्टी में जहां आपसी खिंचातानी व गुटबाजी चरम पर थी इसी दौरान कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कांग्रेस पार्टी शहर का जिला अध्यक्ष बना दिया। इसको लेकर कई कांग्रेसी मुखर होकर विरोध करना शुरू कर दिये थे। मामला चलता रहा नगरीय निकाय चुनाव में कांगे्रस पार्टी ने अरविन्द सिंह चंदेल को मेयर का प्रत्याशी घोषित कर दिया। श्री चंदेल को प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद सूत्र बताते हैं की साहू समाज का एक धड़ा काफी नाराज हो गया है और अभी भी कांग्रेस पार्टी से दूरी बनाये हुए हैं।Singrauli
यह भी पढ़े : Nora Fatehi का सुपर हॉट अवतार देख फैंस घायल, सेट के बाहर यूं बिखेरे जलवे

सूत्र तो यहां तक बताते हैं की इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी से बदला लेने के मूड में है और उसे कई लोग बदलापूर नाम दे रहे हैं। फिलहाल साहू समाज के बड़े धड़ की नाराजगी से कांग्रेसियों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। हालांकि इन्हें मनाने के लिए लगातार कवायदें की जा रही हैं। परिणाम क्या होगा इस पर अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठजनों के मान मुनौबल का असर इस वर्ग में कितना पड़ेगा यह तो चुनाव परिणाम के दिन पता चल पायेगा। Singrauli
सोशल मीडिया में सक्रिय हैं युवा
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी का मेयर टिकट फाइनल होने के बाद सोशल मीडिया में कार्यकर्ता व उक्त वर्ग के युवा अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इन प्रतिक्रियाओं में विरोधियों की संख्या ज्यादा है और अधिकांश युवा वर्ग विधानसभा चुनाव की याद दिला रहे हैं। मतदान के दौरान उनकी सोच क्या रहेगी इस पर अभी कुछ भी कहना उचित नहीं है। किन्तु सूत्र बताते हैं की युवा वर्ग पोस्ट के जरिये खूब इसारे कर रहे हैं। उनका इसारा किधर है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। किन्तु उनकी नाराजगी सोशल मीडिया में खूब दिख रही है।Singrauli