Friday, April 26, 2024
HomeMadhya PradeshBJP के राष्ट्रीय आडिटर करेंगे मध्यप्रदेश भाजपा फंड की आडिट, मिशन 2023...

BJP के राष्ट्रीय आडिटर करेंगे मध्यप्रदेश भाजपा फंड की आडिट, मिशन 2023 के लिए भाजपा शुरू की तैयारी

- Advertisement -

BJP: भोपाल, मध्य प्रदेश भाजपा(mp bjp) अब फंड की ऑडिट(audit) कराने की तैयारी में जुटी हुई है, ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि मिशन 2023(mission 2023) की तैयारी में भाजपा(bjp) अभी से जुट गई है,

- Advertisement -

BJP: मध्य प्रदेश भाजपा का आडिट(audit) होने वाला है प्रदेश भाजपा(bjp) अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश कार्यालय भोपाल (bhopal) में सभी जिला कोषाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष और जिला अध्यक्षों की कामकाजी बैठक में कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा के फंड का ऑडिट होगा, भाजपा के राष्ट्रीय ऑडिटर सुवेणी थापर मध्य प्रदेश भाजपा के फंड का ऑडिट करेंगी,बैठक में सभी जिला कोषाध्यक्ष से खर्च का ब्यौरा मांगा गया है प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूखेड़ा ने प्रदेश भाजपा की आर्थिक तस्वीर पेश की , 

प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने कहा कि पारदर्शिता के लिए पार्टी ने वित्तीय कामकाज के लिए एक डिजिटल सॉफ्टवेयर तैयार किया है , आने वाले 3 महीनों में इस पर काम शुरू हो जाएगा, इसके बाद किसी भी जिले की अकाउंट प्रदेश कार्यालय में बैठकर देखे जा सकेंगे. BJP

साथ ही पारदर्शिता भी बढ़ेगी, उन्होंने कहा कि कोषाध्यक्ष के प्रशिक्षण के लिए हर 2 माह में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, बैठक में पिछले दिनों किए गए आयोजनों के खर्च का हिसाब किताब भी मांगा जाएगा, आगामी आयोजनों और कार्यालय निर्माण के लिए बीजेपी को फंड की जरूरत पर भी चर्चा हुई. BJP

फंड इकट्ठा करने के लिए प्रदेश भाजपा एक अभियान भी चला सकती है, बैठक में जिले के संगठनों में कसावट लाने और निधि संग्रहण पर फोकस किया गया, साथ ही रहित बनाई गई कि कैसे फंड एकत्र किया जाए, भाजपा का मिशन 2030 के लिए फंड की आवश्यकता को देखते हुए अभियान चलाया जा सकता है ,हाल ही में  जिला अध्यक्षों को हटाने के बाद संगठन जिन जिला पदाधिकारियों के कामकाज से असंतुष्ट है, उन पर भी आगामी दिनों में गाज गिर सकती है. BJP

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular