Friday, April 26, 2024
HomeMadhya PradeshSingrauli: प्रदेश उपाध्यक्ष नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के पद भार ग्रहण समारोह बोले-कार्यकर्ता के...

Singrauli: प्रदेश उपाध्यक्ष नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के पद भार ग्रहण समारोह बोले-कार्यकर्ता के सम्मान को कभी कम होने नहीं दूंगा

- Advertisement -

Singrauli: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता ने आज
विंध्यनगर स्थित पार्टी कार्यालय मे विधिवत पदभार ग्रहण किया.

उनके पदभार ग्रहण एवं सम्मान समारोह मे मुख्य रूप से मध्य प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष कांत देव सिंह, विधायक राम लल्लू वैश्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, रामनिवास शाह, प्रेमवती खैरवार, राजेंद्र मेश्राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सिंह, अजय पाठक उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह, पूर्व निगम अध्यक्ष चंद्रप्रताप विश्वकर्मा मझौली नगर परिषद के अध्यक्ष शंकरलाल गुप्ता मंचासीन रहे।

- Advertisement -

Singrauli: जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि नवनियुक्त
जिलाध्यक्ष जी आज प्रातः मोरवा स्थित शिव मंदिर मे भगवान भोलेनाथ के
दर्शनोंपरांत सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनो के साथ नगर भ्रमण पर निकले।
मोरवा मे नगर वासियों ने उनका भव्य अभिवादन किया तत्पश्चात उनका काफिलाजयन्त निगाही होते‌ हुये मुख्यालय पहुंचा जहां जगह जगह कार्यकर्ताओं नेउनका ढोल नगाड़ों एवं‌ फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
     

कार्यालय परिसर मे पहुंचने पर वहां‌ मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने
आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों तथा फूल मालाओं से उनका स्वागत किया तत्पश्चातजिलाध्यक्ष को कार्यालय के सभागार मे ले जाया गया जहां उन्होंने मंचीयकार्यक्रम मे सहभागिता निभाई तथा विधिवत पदभार ग्रहण किया। समारोह कोसंबोधित करते हुये प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं भोपाल संभाग के प्रभारीकांतदेव सिंह जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने हर कर्मठ कार्यकर्ताको अवसर देती है पार्टी ने पूरे संभाग के समीकरण और आने वाले चुनावों कोदेखते हुये राम सुमिरन जी को अध्यक्ष नियुक्त किया है. Singrauli

आप सब कार्यकर्ताअपने जिलाध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दीजिये। मै आजप्रदेश संगठन की ओर‌ से ये आश्वस्त करता हूं कि प्रदेश संगठन मे सिंगरौलीके कार्यकर्ताओं का सम्मान नही कम‌ होने नहीं दूंगा। अनेको उदाहरण देतेहुते उन्होंने बताया‌ कि भाजपा के छोटे से‌ छोटा कार्यकर्ता भी शीर्ष तकजा सकता है। उन्होंने कहा कि अपने कार्य की गति और इच्छाशक्ति ही आपकेभविष्य का निर्धारण करती है । आप सब कार्यकर्ता अपने उत्कृष्ट प्रदर्शनसे राम‌ सुमिरन जी के कंधों को मजबूत करिये और प्रदेश संगठन‌ मे अपनेउत्कृष्ट आयाम को प्राप्त करिये। आगामी समय मे पूरी ताकत और तन्मयता केसाथ आप और हम मिलकर सिंगरौली जिले के संगठन को मध्यप्रदेश मे अव्वल स्थानपर ले जाने का प्रयास करेंगे. Singrauli

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता जी ने कहा कि मैने आप सभी की तरह सामान्य कार्यकर्ता कीतरह ही सदा भाजपा का कार्य कर करता रहा हूं संगठन ने मुझे आज दोबाराजिलाध्यक्ष का दायित्व दिया है, पहले कार्यकाल से लंबे अंतराल तक मुझेपार्टी ने जो भी काम दिया मैने बिना हिचक वो पूरा किया है। पार्टी संगठनहर कार्यकर्ता का अवलोकन करता है तथा हर कार्यकर्ता का  यथोचित सम्मानदेता है। भाजपा मे कब किसको कौन सा दायित्व मिल जाय कोई नहीं जानता। मैंसिंगरौली जिले के कार्यकर्ताओं  को बारंबार प्रणाम करता हूं कि आज आपने मुझे इतना सम्मान दिया. Singrauli

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मैं पार्टी मंच से ये ये घोषणा करता हूं किवरिष्ठ से लेकर युवा कार्यकर्ताओं तक सबका सम्मान होगा तथा सबको यथोचितकार्य दिया जायेगा। मै प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूं कि उन्होंने दोबारामुझे ये दायित्व दिया है, हम‌ सब मिल कर पुनः नई ऊर्जा के साथ संगठन काकार्य करेंगे और आगामी समय मे आने वाले चुनावों मे हर मोर्चे पर भाजपा कापरचम लहरायेंगे। सभा को विधायक रामलल्लू वैश्य, रामनिवास शाह, राजेंद्रमेश्राम, गिरीश द्विवेदी, रमापति जायसवाल, रविन्द्र सिंह ने भी संबोधितकिया। मंच का संचालन जिला महामंत्री राजकुमार दुबे एवं आभार प्रकट करनेका काम जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने किया. Singrauli

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रमापति जायसवाल , वशिष्ठ पांडेय, जीला
उपाध्यक्ष प्यारेलाल चतुर्वेदी, सरोज शाह, प्रवीण तिवारी, चंद्रिका
वैश्य, जिला महामंत्री लालपति साकेत, दिलीप शाह, जिला मीडिया प्रभारी
योगेन्द्र श्रीवास्तव, जिला मंत्री पूनम गुप्ता, कलावती यादव, ध्रुव
सिंह, अरविंद तिवारी, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, महिला मोर्चा
जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेज अहमद,विधिप्रकोष्ठ के प्रमुख प्रदीप कुमार शाहवाल, बुद्विधिजीवी प्रकोष्ठ के विनोददुबे, महिला  नेत्री आशा यादव, पूर्व पार्षद संजीव अग्रवाल,डी एन शुक्ला,रजनीश पांडेय, मंडल अध्यक्ष भारतेन्दु पांडेय, रवी पांडेय, शारदा शर्मा,ध्रुवेंद्र चतुर्वेदी, गोविंद जायसव, राजू जायसवाल,वरिष्ठ नेता लालजी
शाह, सुरेन्द्र पांडेय तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. Singrauli

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular