Sunday, May 5, 2024
HomeMadhya PradeshMP news: कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने आयुष्मान योजना को लेकर मध्य...

MP news: कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने आयुष्मान योजना को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत में फूंक दिए बिगुल, सीबीआई से जांच की कही बात

- Advertisement -

MP news: भोपाल। आयुष्मान योजना को लेकर मध्यप्रदेश में फिर से सियासत गरमाने लगी है। कांग्रेसी विधायक जयवर्धन सिंह ने बिगुल शेर दिया है। कहां है कि आयुष्मान योजना की सीबीआई से जांच कराना जरूरी है। और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व स्वास्थ्य विभाग और मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाया है।

- Advertisement -

मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। उसी तरह मध्य प्रदेश के राजनीति में सियासत गरमाने लगी है। अब कांग्रेसी विधायक जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखते हुए कहा है कि प्रदेश में आयुष्मान योजना को लेकर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। इसकी विधिवत जांच सीबीआई से कराई जाए। आरोप में श्री सिंह ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों मंत्रियों ने आयुष्मान योजना को लेकर धमक जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सदन में जिस तरीके से जवाब और आसमान पोर्टल पर जानकारी दी गई है। उसमें जानकारी में अलग-अलग मतभेद पैदा हो रहा है।

विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा है कि आयुष्मान पोर्टल में जमकर आंकड़े बागी कर हेराफेरी की गई है। उन्होंने आरोप में यह भी कहा है कि भोपाल में आयुष्मान के 114 अस्पताल जोड़े गए हैं। जबकि आयुष्मान विभाग के पोर्टल पर भोपाल जिले में लगभग 213 अस्पताल रजिस्टर्ड है। ऐसे में साफ साबित हो रहा है। कि मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के स्वास्थ्य अधिकारियों व मंत्रियों ने आयुष्मान योजना के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा किया है। ऐसा ही मामला जबलपुर में भी देखने को मिला है। जहां आयुष्मान योजना के नाम पर करोड़ों रुपए का हेराफेरी की गई है। विधायक श्री सिंह ने कहा है कि 20 मार्च 2020 से अब तक योजना के तहत अस्पतालों को दिए गए पैसे और अनियमितता पर सवाल पैदा हो रहा है। ऐसे में आयुष्मान योजना के नाम पर हुए फर्जीवाड़े की विधि व सीबीआई जांच कराई जाए. MP news

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular