Transfer in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर जारी है अब मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के थोक में तबादले किए गए हैं इस तबादले के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है सामान प्रशासन विभाग ने मध्य प्रदेश के 37 राज्य प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों को इधर से उधर किया है.
Transfer in Madhya Pradesh: बता देगी सपना लोवंशी को अपर कलेक्टर और राजेन्द्र कुमार सिंह को इंदौर का संयुक्त कलेक्टर बनाया। सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों का किया तबादला। कृषि मंत्री कमल पटेल के विशेष सहायक दयाकिशन शर्मा को संयुक्त कलेक्टर मुरैना किया पदस्थ।
Transfer in Madhya Pradesh: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश ने रविवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें तीन साल से एक स्थान पर पदस्थ डिप्टी कलेक्टरों को नवीन पदस्थापना दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की उपसचिव सपना एम लोवंशी अब इंदौर की अपर कलेक्टर होंगी। नीमच के संयुक्त कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह को भी इंदौर पदस्थ किया है। राज्य निर्वाचन आयोग की उप सचिव अजीजा सरशार जफर को अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बनाया है। वहीं, कृषि मंत्री कमल पटेल के विशेष सहायक दयाकिशन शर्मा को संयुक्त कलेक्टर मुरैना बनाया गया है। जबलपुर के संयुक्त कलेक्टर मोहम्मद शाहिद खान का सीधी किया गया तबादला निरस्त कर उन्हें यथावत रखा है।



