Thursday, April 25, 2024
HomeMadhya PradeshVindhyaSingrauli के बेटे ने क्लैट में लहराया परचम,177 रैंक लाकर जिले का...

Singrauli के बेटे ने क्लैट में लहराया परचम,177 रैंक लाकर जिले का बढ़ाया मान

- Advertisement -
- Advertisement -

Singrauli news सिंगरौली। अभिसार सिंह ने क्लैट प्रवेश परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 177 रैंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। अभिसार ने इसी वर्ष बारवीं कक्षा डीपीएस विंध्यनगर से पास की। तदोपरांत वे भोपाल में जुलाई से क्लैट की कोचिंग कर रहे थे। इस वर्ष जून में हुई क्लैट परीक्षा में भी इन्होंने 1091 रैंक प्राप्त की थी लेकिन असंतुष्ट थे। इसीलिए अपने परिवार वालो की आज्ञा लेकर अपने आपको एक और अवसर दिया एवं उस अवसर में सफल हुए।

बता दें कि इस सफलता के साथ अभिसार का देश के सर्वोच्च विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश निश्चित हो गया है। जिनमें एनएलएसआईयू, बेंगलुरु एवं नालसर, हैदराबाद भी शामिल है। अभिसार के अभिभावक ने भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। पिता बृजेश सिंह ने पुत्र की उपलब्धि पर गर्व की अनुभूति की तथा माता बबिता सिंह ने ईश्वर का धन्यवाद किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल विंध्यनगर के छात्र अभिसार ने इस अवसर पर अपने विद्यालय की अहम भूमिका मानी तथा अपने अध्यापकों को इसका श्रेय दिया। राज्य की राजधानी भोपाल में अभिसार का तीसरा स्थान रहा।Singrauli news

पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने  दो पदाधिकारियों को पद से हटाया
 

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह के निर्देशानुसार एवं भाजपा के यशस्वी जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता के सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षकमलेश बैस ने मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामसुमेर बैस, बरगवां मंडल अध्यक्ष जितेश कुमार बैस को मोर्चा के कार्यों में रुचि न लेने तथा कार्यक्रमों में उपस्थित न होने के कारण पद से मुक्त कर दिया है। इनके स्थान पर गिरजा प्रसाद बैस ग्राम जोगियानी को जिला उपाध्यक्ष एवं प्रयाग लाल बैस ग्राम भलुगढ़ को बरगवां मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। Singrauli news

वहीं बलराम विश्वकर्मा को मंडल बरगवां का महामंत्री के घोषित किया है। और मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सोशल मीडिया की टीम घोषित करते हुए भगवानदास वैश्य भभौरा को जिला संयोजक, रामलल्लू जायसवाल एवं रामनरेश शाह  घूरीताल को जिला सहसंयोजक के रूप में नियुक्त किया है। Singrauli news

इनके अतिरिक्त मान प्रसाद बैस, अरुण कुमार यादव, श्रीकांत शाह,उमेश कुमार कहार, बबुलेश कहार, राम अशोक बैस, लाल बहादुर वैश्य,शिवकुमार वैश्य, रामकेश शाह, बिहारी लाल बैस, राम कुमार विश्वकर्मा, नेहरू लाल सोनी, रामानंद बैस, राधेश्याम जायसवाल, श्रीकुमार रजक, सुनील कुमार विश्वकर्मा, आनंद कुमार वैश्य, अमरीश कुमार,मनोज कुमार,प्रशांत सिंह बैस, अरुण कुमार,दुष्यंत कुमार को जिला सोशल मीडिया के सदस्य के रूप में काम करने का अवसर दिया है।Singrauli news

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular