Thursday, March 28, 2024
HomeMadhya PradeshVindhyaSingrauli news: ठंडी दे रही ताव फिर भी नहीं जले अलाव !रात...

Singrauli news: ठंडी दे रही ताव फिर भी नहीं जले अलाव !रात को सडक़ों पर गुजर-बसर करने वाले ठिठुरने पर लोग

- Advertisement -
- Advertisement -

Singrauli news: सिंगरौली।  बीते दो-चार दिनों से मौसम ने करवट ली है। पहाड़ों पर बर्फ बारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का असर बढ़ गया है।   ठंड ने लोगों को कंपकपाने पर मजबूर कर दिया है। ठंड के तेवर के चलते  दिन भी अब ठिठुर कर बीत रहा है। जिसके चलते हर किसी का डेली रूटीन भी डिस्टर्ब हुआ है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है इतनी ज्यादा ठंड के बावजूद नगर निगम को अब तक इस बात का अहसास आखिर क्यों नही है। निगम के ऑफिसर्स को अगर सर्दी का अहसास है तो फिर उन्होंने अब तक शहर में जगह-जगह अलाव जलवाने के प्रति संजीदगी क्यों नहीं दिखाई।


अब तक हो जानी थी शुरुआत
दिसम्बर आते-आते ठंड अपने तेवर में आ जाती है। जिसके कारण हर साल दिसम्बर की शुरुआत से ही निगम को शहर के चौराहों से लेकर बाकी अन्य एरियाज में अलाव की व्यवस्था करनी होती है। लेकिन ठंड से राहत दिलाने के नाम पर निगम की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं करवाई गई है। इस बारे में निगम के अधिकारियों का कहना है कि ठंड शुरू हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं। इसलिए अब अरेंजमेंट किये जा रहे हैं जिसका रिजल्ट शहर में जल्द ही दिखेगा।
जरा इनके बारे में तो सोचिए.Singrauli news


इस कड़ाके की ठंड में निगम के अधिकारी भले ही न कांप रहे हों लेकिन उन्हें कम से कम उनकी फिक्र तो करनी चाहिए जिन्हें एक अदद छत भी नसीब नहीं। जरा सोचिए ऐसे सर्द मौसम में खुले आसमान के नीचे दो गज नंगी जमीन पर सोने वाले लोगों का क्या होता होगा जो सडक़ पर रात बिताने को मजबूर हैं। इनमें रिक्शा चालक, ऑटो चालक, पुलिस, रोड साइड ठिकाना बनाने वाले लोग शामिल हैं। ठंड के बाद भी इन लोगों को बाहर ही रात गुजारनी पड़ती है लेकिन निगम की ओर से अलाव की व्यवस्था न होने से ऐसे लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Singrauli news

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular