Singrauli news – सिंगरौली। मध्य प्रदेश इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद नगर पालिक निगम सिंगरौली अखिलेश सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अटल सामुदायिक भवन(Atal Community Hall )वैढन में नगर पालिक निगम(municipal corporation) सिंगरौली क्षेत्र अंतर्गत के लोगों को मिलने वाला लाभ भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया है। बताया गया कि जो पूर्व से विवाहित हैं उनको पुन: विवाहित दिखाया गया। यहां तक की वैसे भी जोड़े देखने को मिले हैं जो बच्चों के माता-पिता थे।
Singrauli news – पार्षद अखिलेश सिंह ने कहां कीनगर पालिक निगम सिंगरौली की जनता ने बहुत विश्वास किया था किआम आदमी पार्टी सत्ता में आएगी और भ्रष्टाचार नगर पालिक निगम(municipal corporation) सिंगरौली का खत्म हो जाएगा। मुझे ऐसा लगता है भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी का चोली दामन का साथ है। मध्यप्रदेश में जो कमलनाथ(Kamal Nath)की सरकार बनी, उन्होंने इस भ्रष्टाचार(Corruption) को खत्म करने के लिए और शासन के पैसे का सदुपयोग हो,वास्तविक विवाह हो,जो अपने लग्न मुहूर्त के हिसाब से अपने निजी निवास में करना चाहते हैं ।
Singrauli news – उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वर वधु को शादी करने के लिए अपनी मनपसंद जगह में शादी करने के लिए पूरी आजादी दी गई थी और सरकार के तरफ से 51000 खाते में देकर के बिचौलियों को हटाकर भ्रष्टाचार को समाप्त करने का प्रयास किया गया था।
Singrauli news – लेकिन जब से मध्यप्रदेश में पुन: भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। उन्होंने फिर अधिकारी कर्मचारियों के चुंगल में इस योजना को डाल के रख दिया कि वह समान खरीदेंगे, वह पंडाल लगाएंगे वह मुहूर्त बताएंगे लग्न बताएंगे और विवाह जिसे करना होगा कर आए। आज इसका लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। उसका जीता जागता उदाहरण शुक्रवार को अटल बिहारी सामुदायिक भवन बिलौजी बैढऩ में हुए सामूहिक विवाह है,जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। सरकारी पैसे का भरपूर बंदरबांट हुआ है।
also read – Singrauli news : TI अरुण पांडे ने उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कोतवाली में कानून , अपराधियों व cyber crime की दी जानकारी

also read – MP News – अधिकारी-कर्मचारियों के काम की खबर, आदेश जारी,यहां लगी रोक
