Thursday, April 25, 2024
HomeMadhya PradeshSingrauli News: केजरीवाल की महापौर भूली सेवा वचन पत्र , 25 वचनों में...

Singrauli News: केजरीवाल की महापौर भूली सेवा वचन पत्र , 25 वचनों में एक भी वचन नही किए पूरे,जनता में आक्रोश……

- Advertisement -

Singrauli News: महापौर बनने के 7 दिन बाद ही जो भी वचन पत्र में लिखा हुआ है उस वचन पत्र को पूरा करुंगी। वहीं सिंगरौली आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जनता को भरोसा दिलाया था। लेकिन चुनाव जीतने के बाद रानी अग्रवाल ने जनता से किए वायदे को पूरी तरीके से भूला दिया है . अब नगर निगम का कांग्रेसियों ने घेराव करते हुए वादाखिलाफी का लगाया आरोप……… 

- Advertisement -

Singrauli News: सिंगरौली। दिल्ली के तर्ज पर सिंगरौली को बदलने की ख्वाब देखने वाली केजरीवाल की महापौर अपने ही 25 वचन पत्र को भूल गई। 25 वचन तो दूर एक भी वचन को पूरा करने में नाकाम हो चुकी है। ऐसे में सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र की जनता में आक्रोश पनपने लगा है। जहां कांगे्रस पार्टी ने नगर निगम के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए महापौर पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
             

गौरतलब हो कि नगर पालिक निगम सिंगरौली के चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी कीे प्रत्याशी रही रानी अग्रवाल ने एक पर्चा वचन पत्र का शहर में वितरण कराया था। उस पर्चे में मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल और रानी अग्रवाल की फोटो लगी हुई थी। इस पत्र में 25 वचन दिए गए थे। जिसमें साफ शब्दों में लिखा हुआ था कि महापौर बनने के 7 दिन बाद ही जो भी वचन पत्र में लिखा हुआ है उस वचन पत्र को पूरा करुंगी। वहीं सिंगरौली आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जनता को भरोसा दिलाया था। लेकिन चुनाव जीतने के बाद रानी अग्रवाल ने जनता से किए वायदे को पूरी तरीके से भूला दिया है. Singrauli News

वचन पत्र पर नजर दौड़ाए तो रानी अग्रवाल ने जनता से यह वादा किया था कि 24 घंटे सहायता हेल्पलाइन नंबर,हाऊस टेक्स माफ,हर घर को 20 हजार लीटर शुद्ध पेयजल, महिलाओं और छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शहरी बस सेवा,पिंक टायलेट्स,शिकायत निवारण प्रकोष्ट, सफाई कर्मचारियों के लिए पृथक इश्यारेंस और कत्र्तव्य निर्वहन के दौरान मृत्यु होने पर दस लाख रुपए का अनुदान,ननि क्षेत्र में ठेका प्रथा बंद,ठेका कर्मचारियों का स्थायीकरण,ई-रिक्शा के लिए चार्जरिंग प्वांइट जगह,ऐसी बस सेवा,20 मोहल्ला क्लिनिक का निर्माण,स्ट्रीट लाइल,उच्च गुणवत्ता पूर्ण सडक़,ननि क्षेत्र में सीसीटीव्ही कैमरा,ऑटो स्टैण्ड, गौशाला निर्माण,सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए,घर का नक्शा पास कराने के लिए आनलाइन अप्रवल सहित छोटे दुकानदारों से बैठकी वसूली समाप्त करना जैसी महत्वपूर्ण वायदे किए गए थे। लेकिन महापौर एक भी वचन पत्र को याद नही किया और उसे भूला दिया है. Singrauli News

जनता वचन पत्र को दिला रही याद

नगर पालिक निगम सिंगरौली का चुनाव बीते लगभग 5 माह का समय हो रहा है। आप पार्टी की प्रत्याशी रही रानी अग्रवाल ने जनता को जो वचन पत्र दिया था उसमें साफ तौर पर यही था कि चुनाव जीतने के बाद जैसे ही शपथ ग्रहण करुंगी तो उसके बाद ही जो भी वचन पत्र में वादा किया है उसे हर हाल में पूर्ण करुंगी। चुनाव जीतने के बाद महापौर ने अब उस वचन पत्र को भूला दिया है। लेकिन जनता वचन पत्र को भूली नही है। आज भी उस वचन पत्र को याद कर महापौर को याद दिलाने का लगातार प्रयास कर रही है. Singrauli News

बहकावे में आए हो गई गलती

अब तो नगर निगम सिंगरौली क्षेत्र की जनता इस गलती को महशुस कर रही है। गली चौराहों व पान की गोमटियों में जब चर्चा होती है तो यही बात सामने आती है कि वचन पत्र के बहकावे में आकर जनता गलती कर दी है। ऐसा लग रहा था कि महापौर बनेगी तो दिल्ली के तर्ज पर सिंगरौली का विकास किया जाएगा लेकिन महापौर ने जनता के साथ वादाखिलाफी कर बैठी। अब तो महापौर को घेरने के लिए कांग्रेस भी नगर निगम के सामने बैठकर विशाल धरना प्रदर्शन कर वचन पत्र को मुद्दा बना लिया है. Singrauli News

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular