Thursday, March 28, 2024
HomeMadhya PradeshVindhyasingrauli news : महंगाई ने जनता की तोड़ दी कमर -अमित द्विवेदी,धतुरा...

singrauli news : महंगाई ने जनता की तोड़ दी कमर -अमित द्विवेदी,धतुरा व करकोसा में आयोजित हुई गांधी चौपाल

- Advertisement -

singrauli news : बुधवार को जिले के धतूरा व करकोसा में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी के मुख्य अतिथि गांधी चौपाल का आयोजन किया गया था।

singrauli news : सिंगरौली। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार गांधी चौपाल के  जिला समन्वयक अमित द्विवेदी के द्वारा लगातार जिले भर में गांधी चौपाल आयोजित कर कमलनाथ सरकार में हुए विकास कार्यों की गाथा बताई जा रही है वही भाजपा सरकार के नाकामी का पर्दाफाश जनता से किया जा रहा है.

- Advertisement -

इसी परिपेक्ष में आज बुधवार को जिले के धतूरा व करकोसा में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी के मुख्य अतिथि गांधी चौपाल का आयोजन किया गया था।

बता दें की कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र वर्मा के द्वारा किया गया। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व  गांधी चौपाल के जिला समन्यवक अमित द्विवेदी ने संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में चहुओर भाजपा की किरकिरी हो रही है। जिस तरह से युवाओं को ठगा जा रहा है बेरोजगारी चरम सीमा पर बढ़ गई है। महगाई कमर तोड़ दी है ऐसे में अब जनता का मोह भंग होता दिखाई दे रहा है। singrauli news

श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि इसका जीता जागता उदाहरण है कि गांधी चौपाल में जिस तरह जनता ने कांग्रेस पर भरोसा करके कांगे्रस की सदस्यता ले रहे हैं। यह कही न कही साफ दिखाई दे रहा है कि अब भाजपा के रीति व नीति से जनता त्रस्त हो चुकी है। गांधी चौपाल व भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन एक साथ धतूरा और करकोसा गांव में आयोजित किया गया था। singrauli news

श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के गांधी चौपाल  से भाजपा बौखला गई है। वही  प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार आई है तो भ्रष्ट्राचार का गढ  प्रदेश बन गया है और जनता पर अफसर शाही हाबी है। जनता त्रस्त हो चुकी है इन अफसरो के द्वारा  जनता का कार्य नही किया जा रहा है। इस धोखेबाज सरकार से जनता ऊब चुकी है और आगामी चुनाव में इसका नतीजा सामने होगा। singrauli news

सूर्या द्विवेदी भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक एवं अध्यक्ष युवा कांग्रेसी सिंगरौली, अखिलेश कुमार पांडे, अध्यक्ष युवा कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ निरेंद्र दुबे, सुषमा वर्मा  ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेसी, उग्रसेन शर्मा, गौरव चौरसिया, चंद्रमणि उपाध्याय, नरेंद्र उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, संतोष उपाध्याय , मोहनराम उपाध्याय, दिनेश तिवारी, जय प्रकाश उपाध्याय, बुद्ध सागर उपाध्याय, लाल जी उपाध्याय, बीके ,विजय कुमार सिंह ,जय मंजन पटेल, लक्ष्मी पटेल ,छोटे लाल पटेल, रामजतन पटेल, उग्रसेन पटेल,चंद्रकेश पटेल, रविंद्र पटेल सहित भारी संख्या में आम जनता मौजूद रहे।singrauli news

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular