Friday, March 29, 2024
HomeMadhya PradeshSingrauli news : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के जन्मदिन पर मरीजो को वितरित किया...

Singrauli news : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के जन्मदिन पर मरीजो को वितरित किया गया फल

- Advertisement -

Singrauli news : सिंगरौली। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह(kaant dev singh) के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी पहुंच मरीजों को फल(phal) वितरित कर जन्मदिन मनाया गया.

- Advertisement -

बताया गया कि सहज व्यक्तित्व के धनी, मिलनसार बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में  विधायक चितरंगी अमर सिंह और पार्टी के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में मरीजों को फल वितरित किया। साथ भर्ती मरीजों को जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की गई.

वहीं पर मरीजों द्वारा फल प्राप्त करने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष के सफल जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी गई। बताया गया कि जब से पार्टी ने कांत देव सिंह(kaant dev singh) को जिम्मेदारी सौंपी तब से चितरंगी विधानसभा क्षेत्र की जनता कुछ अलग से विकास के लिए टकटकी लगाकर देख रही है।  प्रदेश उपाध्यक्ष को भोपाल सम्भाग का प्रभारी भी बनाया गया है, जहाँ उम्मीदों की डोर और मजबूत होती दिखाई दे रही है। इस दौरान चितरंगी विधायक अमर सिंह, पूर्व सरपंच चितरंगी रमाशंकर पाठक,प्रभात कुमार सिंह ,लालपती साकेत,द्वय पूर्व मंडल अध्यक्ष ,महेश प्रसाद वर्मा,मधुप कुमार गुप्ता, राकेश जायसवाल, शासकीय विक्रेता केशरी प्रसाद गुप्ता,संतोष सिंह सहित अभिषेक सिंह गहरवार उपस्थित रहे. Singrauli news

यह भी पढ़े — Mp news: दहेज मामले को निपटाने एसडीओपी का रीडर ले रहा था 65000 की रिश्वत, पकड़ाया

यह भी पढ़े — Satna crime news : आरपीएफ की वर्दी में पकड़ाया नकली सब इंस्पेक्टर, नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular