Tuesday, April 16, 2024
HomeMadhya PradeshVindhyaSingrauli News:देवसर विस के कथुरा गांव में लगा कांग्रेस का गांधी चौपाल,भाजपा...

Singrauli News:देवसर विस के कथुरा गांव में लगा कांग्रेस का गांधी चौपाल,भाजपा छोड़ कांग्रेस का थामा दामन

- Advertisement -
- Advertisement -


सिंगरौली। जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र के कथुरा में गांधी चौपाल का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री वंशमणि प्रसाद वर्मा व जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र द्विवेदी रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी ने की।

गांधी चौपाल के जिला समन्यवक अमित द्विवेदी ने संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में चहुओर भाजपा की किरकिरी हो रही है। जिस तरह से युवाओं को ठगा जा रहा है बेरोजगारी चरम सीमा पर बढ़ गई है। महगाई कमर तोड़ दी है ऐसे में अब जनता का मोह भंग होता दिखाई दे रहा है। श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि इसका जीता जागता उदाहरण है कि गांधी चौपाल में देवसर विधानसभा क्षेत्र के कथुरा में जिस तरह जनता ने कांग्रेस पर भरोसा करके कांगे्रस की सदस्यता लिये है। यह कही न कही साफ दिखाई दे रहा है कि अब भाजपा के रीति व नीति से जनता त्रस्त हो चुकी है। गांधी चौपाल व भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन एक साथ कथुरा गांव में आयोजित किया गया था। जहा आधा सैकड़ा भाजपाइयों ने कांग्रेस पर भरोसा करते हुये सदस्यता ली है।

श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के गांधी चौपाल से भाजपा बौखला गई है। वही भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्यवक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार आई है तो भ्रष्ट्राचार का गढ प्रदेश बन गया है और जनता पर अफसर शाही हाबी है। जनता त्रस्त हो चुकी है इन अफसरो के द्वारा जनता का कार्य नही किया जा रहा है। इस धोखेबाज सरकार से जनता ऊब चुकी है और आगामी चुनाव में इसका नतीजा सामने होगा। इस अवसर पर देवसर विधानसभा के ग्राम कथुरा में गांधी चौपाल सिंगरौली के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी एवं भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के नेतृत्व में एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री बंशमणि प्रसाद वर्मा के मुख्य अतिथि में पदयात्रा के दौरान कई युवा साथी वरिष्ठ ग्रामीण जनो ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस के रीति नीति से प्रभावित होकर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के हाथो सदस्यता ग्रहण किया.

सदस्यता दिलाने वालों में ज्ञानेंद्र द्विवेदी भारत जोड़ो पदयात्रा के जिला समन्वयक रामाशंकर शुक्ला,युवा कांग्रेस सिंगरौली के जिला अध्यक्ष एवं भारत जोड़ो पदयात्रा के जिला समन्वयकसूर्या द्विवेदी एवं जिला महामंत्री बालमुकुन्द सिंह परिहार,महामंत्री देवेन्द्र पाठक दरोगा का अहम योगदान रहा। सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजेंद्र प्रसाद पांडेय,शालिक राम,राधेश्याम पाण्डेय,रामरेखा पांडे,छोटे पांडे,सत्यनारायण पांडेय,कृष्ण मुरारी पांडेय,पुष्पेंद्र पांडेय,बैद्यनाथ पांडेय,विनोद पांडेय,रघुवंश कुशवाहा,सुधरमन कुशवाहा,बबलू कुशवाहा,वृहस्पति कुशवाहा,गिरधारी कुशवाहा,भजन तिवारी,कांति प्रसाद पांडेय,विवेक पांडेय,मानु,निलेश पांडे,लाल चंद कुशवाहा,धीरेंद्र पांडेय,छोटे,विनय पांडेय सहित आधा सैकड़ा की संख्या में सदस्यता ग्रहण किये।

उक्त अवसर पर पंचायत सदस्य राजेन्द्र प्रसाद वर्मा,सिहावल विधायक प्रतिनिधि नागेन्द्र सिंह,जनपद अध्यक्ष बैढऩ श्रीमती सविता सिंह,जनपद सदस्य पारसनाथ प्रजापति,युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पंकज पांडे,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान,सुदामा साकेत,बालेंद्र वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष खुटार,रामदयाल शाह,मण्डल अध्यक्ष रजमिलान,दिलीप शाह,हनुमान जायसवाल,दयानिधि दुबे, महेश शाह,संजय शाह,उग्रसेन शर्मा,नागेन्द्र पाण्डेय,राजकुमार प्रजापति,रामजी प्रजापति,सवाईलाल कुशवाहा,सुनील कुशवाहा,आशीष कुशवाहा,श्यामपति कुशवाहा,रामलगन प्रजापति तथा सैकड़ों की संख्या में युवा साथी वरिष्ठ ग्रामिण जन एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular