Friday, March 29, 2024
HomeMadhya Pradeshsingrauli news: कलेक्टर ने हड़ताल पर गए 24 पर्यवेक्षकों व परियोजना अधिकारियों...

singrauli news: कलेक्टर ने हड़ताल पर गए 24 पर्यवेक्षकों व परियोजना अधिकारियों को किया निलंबित

- Advertisement -
- Advertisement -

singrauli news: सिंगरौली। कलेक्टर अरुण कुमार परमार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के हड़ताली अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। कार्य में वापस लौटने का नोटिस दिए जाने के बाद भी जब पर्यवेक्षक और परियोजना अधिकारी कार्य पर वापस नहीं लौटे तो इनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जिला कलेक्टर अरुण कुमार परमार ने महिला बाल विकास विभाग में पदस्थ 24 पर्यवेक्षकों को निलंबित कर दिया है। वहीं तीन परियोजना अधिकारियों  सत्येंद्र सोदिया, राजेंद्र प्रताप सिंह व शैलेंद्र साकेत को निलंबित करने का प्रतिवेदन तैयार कर संभागीय कमिश्नर के पास भेज दिया गया है।

singrauli news: इधर बताते चले कि महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के काम बंद हड़ताल पर जाने से लाडली बहना योजना के पंजीयन का काम पूरी तरह से प्रभावित हो रहा था। कई दिनों से चल रही हड़ताल एवं लंबित मांगों को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों पर्यवेक्षकों के काम बंद हड़ताल कई दिनों से पूरे प्रदेश में चल रही है। हड़ताल की वजह से लाडली बहना योजना सहित अन्य विभागीय काम प्रभावित हो रहे हैं।

देशव्यापी हड़ताल की वजह से सभी जिलों में लाडली बना योजना का काम प्रभावित हो रहा है लेकिन सरकार द्वारा हड़ताली कर्मचारियों से किसी तरह की बातचीत नहीं की गई है। हड़ताली कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई होने के बाद हड़ताली कर्मचारियों पर काम पर वापस आते हैं या फिर हड़ताल और प्रभावी तरीके से करते हैं। यह एक-दो दिन में स्पष्ट हो जाएगा। हड़ताल पर गए पर्यवेक्षकों को काम पर वापस लौटने और शासकीय कार्य का समय पर निर्वहन किए जाने का नोटिस दिया गया था। नोटिस दिए जाने के बाद भी जब पर्यवेक्षक काम पर नहीं लौटे तो उनको निलंबित कर दिया गया है।singrauli news

निलंबन की कार्यवाही पर्यवेक्षक शोभना साहू, सैबया दुबे, मीनाक्षी शुक्ला, प्रवीण  गुप्ता, बिंदु उईके, पूर्णिमा अर्जुन , पिंकी मरकाम, पूजा सलाम, स्मिता साहू, आशा संध्या देवी, नुसरत जहां, ट्विंकल मर्सकोले, आरती सिंह, दहिया देवी, लक्ष्मी सल्लाम, शिववती गुरु, उषा तिवारी, संगीता मार्को, सरोज सोनवानी, वैशाली कुशराम, मीना चतुर्वेदी एवं ललिता कुंडापे शामिल है।singrauli news

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular