Friday, March 29, 2024
HomeMadhya Pradeshsingrauli news: सज गया शहर,राम जन्म उत्सव आज,निकलेगी भव्य शोभायात्रा

singrauli news: सज गया शहर,राम जन्म उत्सव आज,निकलेगी भव्य शोभायात्रा

- Advertisement -
- Advertisement -

singrauli news: सिंगरौली। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म उत्सव मनाने की तैयारियां लगभग पूर्ण की जा चुकी है। कल रामनवमी के उपलक्ष में मोरवा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारियों को समिति द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है।

singrauli news: इसके विषय में जानकारी देते हुए रामनवमी शोभायात्रा के उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि गुरुवार को भव्य जुलूस का आयोजन किया गया है। इसके लिए शहर भर को भगवा पताको से पाट दिया गया है। वार्ड क्रमांक 4 स्थित रामजानकी मंदिर से शोभा यात्रा का शुभारंभ होगा। घोड़ों के साथ डीजे एवं बैंड के धुन पर राम भक्त महावीरी ध्वज लेकर शहर का भ्रमण करेंगे। इस बार और भव्य यात्रा के साथ जुलूस में कई झांकियां भी शामिल होगी। वहीं फल मंडी के समीप स्टेज शो का भी आयोजन किया गया है। जिसमें कलाकारों द्वारा बरसाने की होली के साथ मसाने की होली खेली जाएगी।

झिंगुरदह एवं रेलवे कॉलोनी से भी शामिल होगे ध्वज

रामनवमी शोभायात्रा समिति के अनुसार राम जानकी मंदिर वार्ड क्रमांक 4 समेत वार्ड क्रमांक 9 स्थित मंदिर, मोरवा मंदिर के ध्वज के साथ ही झिंगुरदह एवं रेलवे कॉलोनी के मंदिरों के महावीरी ध्वजों का मिलन कराया जाएगा। जिसके बाद एक विशाल शोभायात्रा शहर के भ्रमण पर निकलेगी। रामनवमी शोभा यात्रा में कई झांकियां सम्मिलित की गई हैं। इसमें प्रमुख रूप से रामलीला के कलाकारों द्वारा राम दरबार की झांकी समेत राधे कृष्ण, शिव पार्वती, महावीर हनुमान की आकर्षक झांकियां जुलूस में सम्मिलित रहेंगी। इसके साथ ही पारा डीजे समेत 8 रथ शोभायात्रा में शामिल किए गए हैं।singrauli news

भगवा पताका एवं ध्वजों से पाटा जा रहा शहर

रामनवमी के जुलूस को लेकर सप्ताह पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी, जिसके अंतिम चरण में मोरवा शहर को भगवा रंग के पताका एवं ध्वजों से पाट दिया गया है। रामनवमी शोभायात्रा समिति के उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने सभी से अपील की है कि पुरुष शोभायात्रा में सफेद या भगवा कुर्ता पहन कर आए वहीं महिलाएं भगवे कलर की साड़ी या सूट में यात्रा में सम्मिलित हों। पुलिस के संदेश के बाद इस बार शस्त्रों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है किसी भी प्रकार के शस्त्र को शोभायात्रा में लाने के लिए वर्जित किया गया है।singrauli news

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular