Saturday, April 13, 2024
HomeMadhya PradeshSingrauli: कांग्रेस का नगर निगम का घेराव सिर्फ सत्ता लोलुपता दर्शाता है और...

Singrauli: कांग्रेस का नगर निगम का घेराव सिर्फ सत्ता लोलुपता दर्शाता है और कुछ नहीं- कमलेश

- Advertisement -

Singrauli: सिंगरौली। कांग्रेस पार्टी के द्वारा अभी हाल ही में किए गए नगर निगम कार्यालय (nagar nigam office) के घेराव पर बरसते हुए भाजपा पिछड़ा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सिंगरौली के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस ने कहा कांग्रेस पार्टी(congress party) द्वारा नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय(singrauli office) का घेराव सिर्फ उनकी सत्ता लोलुपता (lolupata) को दर्शाता है.

- Advertisement -

Singrauli: जिसका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने किया। आम आदमी पार्टी की नगर सरकार कांग्रेस पार्टी के मिलीभगत से चल रही है। इसका जीता जागता उदाहरण है कांग्रेस पार्टी के पार्षद एमआईसी मेंबर (mic member) हैं। तथा उनके समितियों में प्रमुख दायित्व में हैं। इन सबके रहते हुए तथा नगर सत्ता मे सहभागिता निभाते हुए भी अगर कांग्रेस के लोग नगर निगम का विकास नहीं करा पा रहे हैं। तो उन्हें नगर सरकार से अलग होना चाहिए।

कांग्रेस पार्टी जनता को भ्रमित करने के लिए आम आदमी पार्टी के खिलाफ शिगूफा छोड़ रहे हैं। सभी जनता जनार्दन जानती है आम आदमी पार्टी की नगर सरकार उसके महापौर रानी अग्रवाल अपने चुनावी वचन पत्र में जो आश्वासन जनता को दिया था उसको पूरा करने की बात तो दूर उस दिशा में कोई बात भी नहीं कर रही हैं। भ्रष्टाचार को बढ़ाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। बुंदिया बांटकर दुनिया दिखाने वाली महापौर के नगर सरकार में उनका चुनावी घोषणा पत्र सिर्फ जुमला बनकर रह गया है. Singrauli

भारतीय जनता पार्टी की सरकार की योजनाएं गरीब दीन हीन एवं सर्व समाज कल्याण के लिए जो चलाई जा रही हैं अगर उन्हीं का क्रियान्वयन आम आदमी पार्टी की नगर सरकार ठीक ढंग से कर दे तो जनता अपने आपको धन्य समझेगी। जनता को धोखे में रखकर महापौर की कुर्सी पर विराजमान रानी अग्रवाल को एवं उनके कार्यों से जनता भलीभांति परिचित हो गई है। अब उनका कोई भी झूठा आश्वासन एवं कांग्रेस का मनगढ़ंत घेराव किसी काम में आने वाला नहीं है. Singrauli

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular