Friday, April 12, 2024
HomeMadhya PradeshSingrauli: कन्या कॉलेज के प्राचार्य का एक और कारनामा, 15 लाख रूपए...

Singrauli: कन्या कॉलेज के प्राचार्य का एक और कारनामा, 15 लाख रूपए में खरीदे 208 टेबल, DMF फंड में भ्रष्टाचार

- Advertisement -


Singrauli: सिंगरौली। कन्या कॉलेज बिलौजी बैढऩ में डीएमएफ फंड से टेबल(table) की खरीदी की गई है। जहां 208 पीस टेबल के लिए कन्या कॉलेज(girls college) के प्राचार्य ने 15 लाख रुपए उड़ा दिए। यह खरीदी डीएमएफ फंड (dmf fund) से की गई है.

- Advertisement -


गौरतलब हो कि कन्या कॉलेज बिलौजी बैढऩ की व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाए रखने के लिए टेबल(table) की खरीददारी की गई है। बताया जाता है कि कन्या कॉलेज (kanya college) में छात्राओं को बैठने के लिए टेबल की व्यवस्था नही थी। जो टेबल थी भी उस जीर्ण-शीर्ण हालत में थी। जिसके चलते कन्या कॉलेज के प्राचार्य ने डीएमएफ फंड से टेबल की खरीददारी की है। सूत्र बताते हैं कि टेबल खरीदने के लिए डीएमएफ फंड से लगभग 15 लाख रुपए प्राप्त हुए थे। Singrauli

15 लाख रुपए में महज 208  टेबल की खरीददारी की गई है। सूत्र बताते हैं कि एक टेबल की कीमत 7 हजार रुपए बताई गई है। आखिर कन्या कॉलेज के प्राचार्य ऐसा कोन सा टेबल बनवाएं हैं जिसकी कीमत 7 हजार रुपए बताई जा रही है। कन्या कॉलेज के प्राचार्य हमेशा किसी न किसी मामले में सुर्खियों में बने रहते हैं। जहां अभी नि:शुल्क कोचिंग के नाम पर बेजा वसूली का मामला थमा नही था। वहीं अब टेबल खरीदी का मामला सुर्खियों में आ रहा है। कहीं न कहीं कन्या कॉलेज के प्राचार्य छात्राओं के बैठने वाली टेबल में भी सेंधमारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। Singrauli


टेबल के नाम पर कोरमपूर्ति


कन्या कॉलेज के जुड़े सूत्र बताते हैं कि जो 208 टेबिल की खरीदी प्राचार्य के द्वारा डीएमएफ फंड से कराई गई है उसमें भारी गोलमाल किया गया है। टेबल भले ही बाजार से आई हो लेकिन उसका कार्य कन्या कॉलेज में ही किया गया है। बताया जाता है कि कई टेबल ऐसी हैं जो जीर्ण-शीर्ण हालत में हो चुकी है। आखिर किस आधार पर 7 हजार रुपए प्रति टेबल का दर लगाया गया है इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कहीं न कहीं पूरे मामले में कन्या कॉलेज के प्राचार्य की भूमिका संदिग्ध लग रही है। Singrauli


प्राचार्य को लेकर चल रहा मन मुटाव


कन्या कॉलेज बिलौजी के हालात ठीक ठाक नही है। कॉलेज में पढ़ाई तो चौपट ही है वहीं व्यवस्था पर बात करें तो वह भी पूरी तरीके से नदारत है। कहीं न कहीं कन्या कॉलेज की स्थिति पूरी तरीके से डामा डोल लग रही है। उसकी वजह प्राचार्य को माना जा रहा है। बताया जाता है कि प्राचार्य के रवैये से महाविद्यालय के प्रोफेसर भी काफी परेशान है। यही वजह है कि प्राचार्य व प्रोफे सरों में मन मुटाव की स्थिति बनी हुई है. Singrauli

यह भी पढ़े — MP DSP Transfer : 68 उप पुलिस अधीक्षक अफसरों के थोक में तबादले, देंखे लिस्ट

यह भी पढ़े — Singrauli: उज्जैन से होते हुए आगर मालवा पहुंचा सिंगरौली का प्रतिनिधि मंडल

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular