Thursday, March 28, 2024
HomeMadhya PradeshSidhi news : मान्या पाण्डेय से मिली है विंध्य के लोक संगीत...

Sidhi news : मान्या पाण्डेय से मिली है विंध्य के लोक संगीत की पहचान : राजेन्द्र

- Advertisement -

Sidhi news : राष्ट्रीय लोक रंग महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ, देश भर के अलग-अलग प्रदेशों से आये कलाकारों ने दी प्रस्तुति

Sidhi news : सीधी।राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव(National Folk Music Festival) का भव्य शुभारंभ सीधी के गांधी चौक में पूर्व मंत्री व रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला(Rewa MLA Rajendra Shukla), सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला, समाज सेवी डॉ. राजेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र तिवारी, आरबी सिंह, नंदलाल सिंह, जिला अध्यक्ष हरीश मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। उक्त महोत्सव का आयोजन मध्यप्रदेश(madhyapradesh) श्रमजीवी पत्रकार संघ(Working Journalists Association) जिला इकाई सीधी (sidhi) के द्वारा किया जा रहा है.

- Advertisement -

 देश भर से आये लोक कलाकारों (lok kalakaaro) एवं दर्शकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि सीधी(sidhi) में राष्ट्रीय स्तर(rastriya star) का लोक संगीत के आयोजन से सीधी(sidhi) ही नहीं पूरे विंध्य(vindhya) का नाम रोशन हुआ है। पूरे देश में बघेली लोक गीतों(bagheli lok geeto) से अपनी और विंध्य का नाम रोशन करने वाली देश की सबसे छोटी लोक गायिका मान्या पाण्डेय (manya pandey) को हम सब 5 वर्ष की उम्र से सुनते आ रहे हैं और आज मान्या ने पूरे देश के लोक कलाकारों को सीधी बुलाकर, हम सबको गौरवान्वित कर रही है. Sidhi news

रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने कहा देश भर के अलग-अलग प्रांतों से बाल कलाकारों का सीधी की धरती पर आना गौरव की बात है। उनका कहना था कि देश की सबसे छोटी बाल कलाकार मान्या पाण्डेय 5 वर्ष की उम्र से ही बेहतरीन प्रस्तुति देकर देश भर में सीधी का मान बढ़ाने की पहल की है। आज 12 वर्ष की उम्र तक में उनके द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में प्रस्तुति देकर श्रोताओं की प्रशंसा पाई जा रही है। जिसने लोक संगीत को देश के कोने-कोने में पहुचाने के लिए आज देश के लगभग 18 राज्यों के कलाकारों को यहाँ तक लाया हैं. Sidhi news

लोककला का महोत्सव सीधी सहित देश प्रदेश में एक नई ऊर्जा भरेगा, हमारी माटी की पहचान लोक संगीत को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजक को मैं धन्यवाद देता हूँ। उन्होंने शानदार कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा करते आयोजक डॉ. अनूप मिश्रा एवं अखिलेश पाण्डेय को बधाई दी। इससे पूर्व राजेन्द्र शुक्ल ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव 2022 का शुभारंभ करने के बाद कलाकारों का साल एवं लोक महोत्सव की स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

समारोह में अतिथि के रूप में जिला न्यायालय सीधी के प्रधान न्यायाधीश अमिताभ मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब पापानंद, न्यायमूर्ति सुधीर सिंह चौहान, सीजेएम पुष्पक पाठक, न्यायमूर्ति लवकेश सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान उपाध्यक्ष नपा सीधी दानबहादुर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजेन्द्र नाथ मिश्र, वरिष्ठ संविदाकार एवं गायक इंजीनियर शंकर सिंह परिहार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं पार्षद पूनम सोनी, प्रदेश महामंत्री एवं पार्षद कुमुदिनी सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद वर्मा, राजेन्द्र सिंह भदौरिया, विनय सिंह वीनू, रामदुलारे चतुर्वेदी, नवीन सिंह, उदय कमल मिश्रा, हर्ष सिंह अंशू, विवेक सिंह रवी मधुसूदन पैलेस, अभय सिंह पिंकू समेत भारी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं दर्शक उपस्थित रहे. Sidhi news

रामपुर नैकिन क्षेत्र के लोक कलाकारों द्वारा नगरिया वादन के साथ महोत्सव में प्रथम प्रस्तुति दी। तत्पश्चात बाल कलाकार मान्या पाण्डेय द्वारा लोक गीत, दिल्ली की कलाकार किशोरी तन्वी ने मनोहारी प्रस्तुति देकर श्रोताओंं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में अन्य प्रांतों से आये कलाकारों द्वारा भी उत्कृष्ट प्रस्तुति दी गई जिसके चलते कार्यक्रम में पहुंचे श्रोताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।  कार्यक्रम के प्रारंभ होने के साथ ही कलाकारों की मनोहारी प्रस्तुति का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। जिसके चलते श्रोतागण अंत तक कार्यक्रम स्थल में बैठने के लिये मजबूर रहे। 

कलाकारों की मनोहारी प्रस्तुति के बीच-बीच में श्रोताओं द्वारा तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया जाता रहा। जिले भर में राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव की धूम मच गई है। अंत में आयोजन समिति एवं अभय चौहान फिल्मस मुम्बई डायरेक्टर अभिनेता अभय सिंह चौहान, आनंद परियानी संचालक मधुर मोबाइल, सीमा पाण्डेय अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति जनपद रामपुर नैकिन, उत्थान सामाजिक सांस्कृतिक साहित्यिक समिति एवं युवा व्यापारी संघ द्वारा कलाकारों को सम्मानित किया गया। आदित्य सिंह, मनोज पाण्डेय, जगन्नाथ द्विवेदी सहित जिले के मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पत्रकार उपस्थित रहे।

22 प्रदेशों के कलाकारों की प्रस्तुति

राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव के संयोजक नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि संगीत महोत्सव में देश भर के 22 प्रदेशों के कलाकार शामिल होकर अपने-अपने प्रदेशों की लोक संगीत की मनोहारी प्रस्तुति दें रहे है। उक्त महोत्सव में देश की सबसे छोटी गायिका मान्या पाण्डेय, किशोरी तन्वी लोक गायिका दिल्ली, बैष्णवी निम्बुलकर नागपुर महाराष्ट्र, बाल कलाकार श्रृष्टि राय रांची झारखंड, बाल कलाकार अंशिका सिंह वाराणसी उत्तर प्रदेश, बाल कलाकार प्रगति सिंह महाराष्ट्र, बाल कलाकार अंजली कुमारी गया बिहार, बाल कलाकार अनन्या पाण्डेय पटना बिहार, छोटू राजा लखनऊ उत्तर प्रदेश, शालिनी त्रिपाठी लोक गायिका छत्तीसगढ़, सुरभि सिंह लोक गायिका राजस्थान, बाल कलाकार रितिका पाण्डेय लखिसराय बिहार, नवीन नितेश पाण्डेय लोक गायक वाराणसी उत्तर प्रदेश, गिरिधर कुरवा लोक गायक कर्नाटक, सुभाष राय लोक गायक झारखंड, निरंजन कुमार लोक गायक झारखंड, वादक कपिल तिवारी, सत्यम तिवारी, रविन्द्र तिवारी, पवन शुक्ला, करण कचेर, श्रवण कुमार तिवारी शामिल हैं.

यह भी पढ़े — नाइट क्लब का वीडियो हुआ वायरल,1 पल के लिए दिखा दी अपना प्राइवेट पार्ट

यह भी पढ़े — Salman Khan ने फिल्म शूटिंग के बीच में ही ऐश्वर्या राय से करने लगे Pyar!  शाहरुख खान ऐसे किया था बीज बचाव

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular