Thursday, April 25, 2024
HomeNationalsahara india: सहारा इंडिया के खिलाफ मैहर विधायक ने सीएम शिवराज को...

sahara india: सहारा इंडिया के खिलाफ मैहर विधायक ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, 2023 के चुनाव में होगा नुकसान!

- Advertisement -

sahara india: मैहर। सहारा इंडिया के खिलाफ मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी(Narayan Tripathi) ने सीएम शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj Singh Chouhan) को पत्र लिखकर कहां है कि निवेशकों का पैसा हर हाल में वापस दिलाया जाए नहीं तो आगामी 2023 विधानसभा चुनाव(assembly elections) में बड़ा नुकसान हो सकता है।

- Advertisement -

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj Singh Chouhan) को लिखे पत्र में मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी (Narayan Tripathi) ने कहा है कि सहारा इंडिया में निवेशकों के द्वारा काफी पैसा लगाया गया है, लेकिन सहारा इंडिया के द्वारा निवेशकों का धन राशि लौटाने में हीला हवाली कर रहा है, विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि विंध्य क्षेत्र के साथ-साथ मध्यप्रदेश के छोटे-छोटे निवेशकों ने सहारा इंडिया में पैसा जमा किया था, अपनी गाड़ी कमाई में से थोड़ा थोड़ा पैसा जमा किया जा रहा था, इसमें गरीब कामगार छोटे व्यापारी महिलाओं ने पैसा सहारा इंडिया में लगाया था, लेकिन पैसा रिटर्न करने में सहारा इंडिया के द्वारा काफी देरी की जा रही है. sahara india

मैहर विधायक ने कहा है कि सहारा इंडिया के खिलाफ आम जनता व निवेशकों में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है, सतना में भी देखें तो करोड़ों अरबों रुपए सहारा इंडिया में छोटे-छोटे कामगार लगाए हुए हैं, जब पैसा लेने जाते हैं, तो एजेंटों और सहारा इंडिया के कर्मचारियों के द्वारा पैसा वापस नहीं किया जा रहा है, उसके बदले में कर्मचारियों के द्वारा निवेशकों के साथ वाद विवाद हो रहा है, कई ऐसे मामले पुलिस थाने में दर्ज है और लोग शिकायत कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सहारा इंडिया के द्वारा पैसा वापस करने में काफी देरी की जा रही है।

सूत्र बताते हैं कि मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में आगाह किया है, कि सहारा इंडिया के द्वारा निवेशकों का पैसा नहीं लौटाया जा रहा है, ऐसे में सरकार की भी किरकिरी हो रही है और सरकार के प्रति जनता का आक्रोश बढ़ रहा है, अगर सरकार निर्णय नहीं लिया तो जनता सरकार के खिलाफ जा सकती है। जिसका परिणाम आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में दिख सकता है, इसलिए समय रहते सरकार निर्णय लें, और सहारा इंडिया में पैसा जमा करने वाले निवेशकों का पैसा वापस दिलाए. sahara india

यह भी पढ़े — Period blood weird uses :यह महिला पीरियड ब्लड को चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाकर बढ़ाती है ग्लो, गिनाए कई फायदे

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular