Monday, April 15, 2024
HomeMadhya PradeshPresident : भाजपा,कांग्रेस पार्टी व आपकी ननि अध्यक्षीय पर नजर, 1 वोट...

President : भाजपा,कांग्रेस पार्टी व आपकी ननि अध्यक्षीय पर नजर, 1 वोट के बदले 2 स्कॉर्पियो दे रहे अध्यक्ष के दावेदार

- Advertisement -

President : BJP, Congress party and your sister-in-law are eyeing the president, contenders for the president giving 2 scorpios instead of 1 vote

- Advertisement -

सिंगरौली – नगर पालिक निगम सिंगरौली में मेयर पद पर आम आदमी पार्टी का कब्जा हो गया है। ननि अध्यक्ष President पद भाजपा के पास बरकरार रहे इसके लिए भाजपाई रणनीति बनाना शुरू कर दिये हैं। वहीं अब अध्यक्ष पद हथियाने के लिए खरीद फरोख्त की आहट सुनाई देने लगी है। भाजपा एवं कांग्रेस के दो-दो पार्षद अध्यक्ष के दावेदार हैं। माना जा रहा है कि अध्यक्ष President बनने के लिए दावेदार पानी की तरह पैसा बहाने को तैयार हैं.

दरअसल नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। मेयर पद खोने के बाद अब भाजपाई इस बात के लिए चिंतित हैं की अध्यक्षीय President पद भाजपा के कब्जे में बरकरार रहे। इसके लिए भाजपा के पास अभी पर्याप्त संख्या बल है। 45 पार्षदों में से भाजपा के 23 पार्षद जीतकर आये हैं। ऐसे में भाजपा को इस बात का डर है की कहीं खरीद फरोख्त शुरू न हो जाये इसे रोकने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दिया है। आज देर शाम मोरवा के एक होटल भाजपा के नव निर्वाचित पार्षदों की बैठक बुलाई गयी थी थी। जिसमें बताया गया है की इस पद को भाजपा खोना नहीं चाहती है। इसलिए किसी के खरीद फरोख्त का शिकार न हो. President

वहीं सूत्रों द्वारा बताया जाता है की भाजपा से देवेश पाण्डेय व भारतेन्दु पाण्डेय जबकि कांग्रेस पार्टी से अखिलेश सिंह एवं शेखर सिंह ननि अध्यक्ष के लिए दावेदारी कर रहे हैं। कांग्रेस के 12 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। इधर अभी तक आम आदमी पार्टी अपना पत्ता नहीं खोला है। उनकी कोशिश है की अध्यक्ष President उन्हीं के पक्ष का बने। आम आदमी पार्टी के केवल 5 पार्षद विजयी हुए हैं। दो पार्षद बसपा एवं 3 पार्षद निर्दलियों ने परचम लहराया है.President

IPL का भगोड़ा ललित मोदी का सुष्मिता सेन से हुआ प्यार, चोरी छुपे कर ली शादी !

President : भाजपा,कांग्रेस पार्टी व आपकी ननि अध्यक्षीय पर नजर, 1 वोट के बदले 2 स्कॉर्पियो दे रहे अध्यक्ष के दावेदार
photo by google

आप की टी पार्टी में शामिल हुए दूसरे दलों के पार्षद

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल सोमवार की शाम ताली में स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय व टाल कैम्पस में टी पार्टी का आयोजन किया गयाा था। जहां शाम के वक्त आम आदमी पार्टी के अलावा अन्य कुछ दलों के पार्षदों के शामिल होने की खबर है। चर्चा है की आम आदमी पार्टी की ही मंशा है की अध्यक्ष President भी आम आदमी पार्टी का हो ताकि 5 साल धड़ल्ले से कामकाज बिना किसी अवरोध के होते रहे। टी पार्टी में किस दल के नवनिर्वाचित पार्षद शामिल हुए थे। यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। ऐसी चर्चाएं बाहर निकलकर सामने आ रही हैं.President

एक वोट दो,एक स्कार्पियो लो!

सूत्रों के मुताबिक पार्षदों के खरीद फरोख्त की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। कौन कितना भारी होता है इस पर अभी कुछ कह पाना जल्दबाजी होगी। किन्तु कल से चर्चाएं शुरू हैं की ननि अध्यक्ष President पद के एक दावेदार धनाढ्य व्यक्ति ने ऐलान किया है की एक वोट के पीछे एक स्कार्पियो गिफ्ट में दी जावेगी। एक दावेदार का कहना है की अध्यक्ष बनने के लिए जितना खर्च करना पड़ेगा उसमें पीछे नहीं हटूंगा। इसमें कितनी सच्चाई है यह कह पाना मुश्किल है। लेकिन पार्षदों के खरीद फरोख्त करने की गुणा गणित शुरू हो गया है। कुछ पार्षदों को तीर्थाटन व पर्यटन कराने की भी तैयारी चल रही है.President

Actress Turns Bold: पटौदी खानदान की लाडली पर चढ़ा बोल्डनेस का बुखार, डायमंड से जड़ी ब्रा दिखाने खोली शर्ट के बटन

President : भाजपा,कांग्रेस पार्टी व आपकी ननि अध्यक्षीय पर नजर, 1 वोट के बदले 2 स्कॉर्पियो दे रहे अध्यक्ष के दावेदार
photo by google
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular