Notice to Congress party councilor for becoming MIC member, District Congress Committee issued notice, councilor’s serious allegations against district president
MIC सिंगरौली। नगर पालिक निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने मेयर सहित अध्यक्ष पद को खो दिया है। 12 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। जिसमें से एक पार्षद को आम आदमी पार्टी की मेयर ने एमआईसी सदस्य बना दिया। जिस पर शहर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष को नागवार लगा है। पार्षद को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर जबाव देने को कहा है. MIC
MIC सिंगरौली शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरविन्द सिंह चंदेल ने वार्ड क्र.16 के पार्षद शशि-पुष्पराज सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और कहा है कि मेयर इन काउंसिल में वित्त एवं लेखा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। आपकी सहमति से एमआईसी में सदस्य का प्रभार सौंपा गया है यदि हां तो पार्टी के निर्णयानुसार किसी भी पार्षद को एमआईसी में शामिल नहीं होना था। यह पार्टी के सिद्धांत के विपरित है और अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। एक सप्ताह के अंदर अपना स्पष्टीकरण दें। अन्यथा छ: वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया जायेगा. MIC
Brother gave expensive gift to Isha : रक्षाबंधन पर बहन ईशा अंबानी को महंगा गिफ्ट देते हैं अनंत और आकाश, कीमत कर देगी हैरान

इस नोटिस के जबाव में पार्षद शशि सिंह ने कांग्रेस पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष पर ही सवाल खड़ा किया है और कहा है कि विधानसभा में निर्दलीय चुनाव लड़कर कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी रेनू शाह को चुनाव में हराने का काम किया है। जिस कारण उन्हें भी छ: वर्ष के लिए निष्कासित किया गया था जब-जब विस एवं मेयर चुनाव आता है सभी में टिकट उन्हीं को चाहिए और टिकट न मिलने पर सबसे ज्यादा विरोध वही करते हैं इतिहास गवाह है किसी भी कांग्रेसी से पूछे तो सब बता देंगे. MIC
वर्तमान में जिलाध्यक्ष के पद पर रहते हुए महापौर का स्वयं चुनाव लड़े और 45 वार्डों में पार्षदों का टिकट भी बंटवारा किये। इसके अलावा स्पीकर का भी बटवारा किये। अपना चुनाव हारे केवल 12 पार्षदों को चुनाव में जीता पाये और स्पीकार का भी चुनाव हार गये। इसके बावजूद भी हार की कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं ली गयी। ऐसा लगता है कि सिंगरौली कांग्रेस किसी व्यक्ति विशेष की प्राइवेट लिमिटेड पार्टी बनकर रह गयी है. MIC
हार की समीक्षा होनी चाहिए और जिलाध्यक्ष शहर को अपनी नैतिकता की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। आगे लिखा है कि वाट्सअप के ग्रुप के माध्यम से नोटिस की जानकारी मिली है आरोप लगाये गये हैं. वे बेबुनियाद है। 3 अगस्त को वाहेगुरू होटल में जिलाध्यक्ष और प्रभारी श्री अहिरवार के समक्ष यह निर्णय लिया गया था कि 5 एमआईसी सदस्य कांग्रेस को चाहिए। साथ ही स्पीकर का चुनाव भी आप पार्टी के सहयोग से लड़ा जायेगा। इस निर्णय के बाद कांग्रेस पार्टी से कोई गाईडलाईन नहीं आई और नहीं कोई मौखिक आदेश मिला. MIC
Bikini girl disha patani ने बताया खूबसूरती और परफेक्ट फिगर का राज, ऐश्वर्या और कैटरीना भी करते हैं फॉलो ? जानिए एक्ट्रेस से जुड़े 6 beauty tips

Also Read – Femina Miss India 2022 में मलाइका अरोड़ा ने पहनी पारदर्शी ड्रेस , यूजर्स बोलें- सस्ती केंडल जेनर
