Singrauli News – सिंगरौली 20 नवम्बर। म.प्र. कांग्रेस कमेटी भोपाल के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर गांधी चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। सिंगरौली जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी के द्वारा लगातार गांधी चौपाल का आयोजन कर जनता को शिवराज सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कमलनाथ की उपलब्धियों को बता रहे हैं।
Singrauli News – नपानि सिंगरौली के वार्ड 40 में पूर्व मंत्री बंशमणि प्रसाद वर्मा के मुख्य अतिथ्य में गांधी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री बंशमणि प्रसाद वर्मा ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब मप्र में कमलनाथ की सरकार थी तो विकास कार्यो की गंगा बहाने का प्रयास किया गया था। लेकिन भाजपा के षड्यंत्र कारियों ने सरकार को चलने नही दिया.Singrauli News
वहीं जिला पंचायत की अध्यक्ष सोनम सिंह ने कहा की भाजपा सरकार के द्वारा म.प्र. की जनता को सिर्फ छलने का काम किया जा रहा है। आम जनता को लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं पूर्व महापौर रेनू शाह ने जनता को संबोधित किया। गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी चौपाल के मुख्य उद्देश्य को समझने की जरुरत है। गांधी जी के पदचिन्हों पर कांग्रेस चल रही है। कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य जनता को भाजपा के क्रियाकलापों को बताना है.Singrauli News
भाजपा की सरकार जब से मध्यप्रदेश व केन्द्र में आई है तब से मंहगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ला, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, शशिकला पाण्डेय, केडी सिंह, लखन लाल शाह, सूरज द्विवेदी, पार्षद रामगोपाल पाल, रामनिवास तिवारी, अशोक शाह, सावित्री सिंह पटेल,सुषमा वर्मा, महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाठक, पार्षद अनिल वैश्य, जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, पारसनाथ प्रजापति, कृष्णा शर्मा, ललित सिंह, उसैद हसन सिद्दकी, रामब्रिज कुशवाहा, सहित अन्य मौजूद रहे.Singrauli News
alsop read – Kadaknath: सबसे मंहगा बिकता है काली मुर्गी का अंडा, एक भी पालें तो होगी पैसे की बारिश, सरकार दे रहीं सब्सिडी

also read – MP: बंसल समूह के 70 करोड़ के लेनदेन की हो रही जांच, नेताओं और नौकरशाहों में मच गई खलबली
