Friday, March 29, 2024
HomeMadhya PradeshMP: सीधी, सिंगरौली, रीवा, सतना, जबलपुर के इन अधिकारियों और महापौर पर...

MP: सीधी, सिंगरौली, रीवा, सतना, जबलपुर के इन अधिकारियों और महापौर पर आय से अधिक संपत्ति का मामला पंजीबद्ध, सियासत तेज

- Advertisement -

MP: मध्यप्रदेश में करप्शन कैंसर बन गया है यह जो भी अधिकारी कर्मचारी या फिर जनप्रतिनिधि (public representative) उच्च पदों पर बैठते हैं उसके बाद यह कैंसर रूपी करप्शन हावी हो जाता है और वह अकूत संपत्ति (great asset) जुटाने में जुट जाता है रीवा संभाग में ऐसे कई अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि (public representative) है जिन्होंने अधिक संपत्ति अर्जित की है अब लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) ने अधिकारी कर्मचारियों समेत जनप्रतिनिधियों को अपने किरदार में लिया है.

- Advertisement -

बता दें कि रीवा लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कई अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच प्रकरणों की जांच के उपरांत विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है लोकायुक्त की इस कार्यवाही के बाद अब सियासत तेज हो गई है.सूत्र बताते हैं कि यह कई भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी सहित राजनेता अब भोपाल पहुंच रहे हैं और अपने आकाओं के चरणों पर अपना माथा टेक कर खुद को बचाने का गुहार लगा रहे हैं अब देखने लायक होगा कि लोकायुक्त पुलिस इन भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी सहित राजनेताओं पर कोई कार्यवाही करेगा या फिर राजनीतिक दबाव में यह पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है. MP

आइए जानते हैं कि ऐसे रीवा सीधी सतना शहडोल जबलपुर के अधिकारी हैं जिनके पास आय से अधिक संपत्ति मिली है।

1-  अशोक कुमार गुप्ता सचिव ग्राम पंचायत उज्जैनी जनपद पंचायत देवसर जिला सीधी 

2-  प्रेमवती खैरवार तत्कालीन महापौर नगर पालिक निगम सिंगरौली 

3-  नरेश सिंह चौहान आरक्षक थाना कोतवाली जिला सीधी हाल सहायक उपनिरीक्षक मऊगंज जिला रीवा 

4-  राकेश कुमार जैन सहायक इंजीनियर नगर पालिक निगम सिंगरौली 

5 –  मोतीलाल कुशवाहा शाखा प्रबंधक बैंक मुख्यालय क्षेत्रीय शाखा मड़वास जिला सहकारी बैंक मर्यादित जिला सीधी 

6-  मोहित तिवारी ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत खोचीपुर विकासखंड सिहावल जिला सीधी 

7-  रामखेलावन शुक्ला तत्कालीन उप पुलिस अधीक्षक सीआईडी भोपाल हाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संभाग जबलपुर 

8-  श्रीनाथ सिंह बघेल तत्कालीन उप पुलिस अधीक्षक हरिजन कल्याण जिला सतना हाल सेवानिवृत्त

यह भी पढ़े — Rewa News: विन्ध्य की राजधानी रीवा में पहाड़ के नीचे पानी…

यह भी पढ़े — Rewa: रेलवे और एयरपोर्ट के बाद अब मोदी सरकार ,रीवा लखनादौन…

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular