Sunday, April 14, 2024
HomeMadhya PradeshVindhyaSingrauli news: रेप के आरोपी मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा 3 मण्डल अध्यक्षों...

Singrauli news: रेप के आरोपी मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा 3 मण्डल अध्यक्षों को बदलने की तैयारी में,कार्यकारिणी में नहीं होगा फेरबदल! कुछ के लटक गए चेहरे

- Advertisement -
- Advertisement -

Singrauli news: पिछले दिनों भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष के ऊपर रेप जैसे संगीन आरोप लगे थे जिसके बाद से पार्टी की जमकर किरकिरी हुई पार्टी अब सिंगरौली जिले के 3 मंडल अध्यक्षों को बदलने की तैयारी कर रही है जबकि संगठन में फेरबदल के अटकलों पर विराम लग गया है प्रदेश मंत्री ने साफ शब्दों में कह दिया कि विधानसभा लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाए यही मिशन है जिसके बाद से भाजपा के कुछ चेहरे लटक गए हैं.

Singrauli news: सिंगरौली 4 दिसम्बर। भाजपा जिलाध्यक्ष बदले जाने के बाद सिंगरौली में कयाश लगाये जा रहे थे कि जिला कार्यकारिणी में भी फेरबदल होगा। किन्तु पिछले दिनों प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने सिंगरौली प्रवास के दौरान स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा जिला कार्यकारिणी में कोई फेरबदल नहीं किया जावेगा। उन्होंने टूक शब्दों में अवगत करा दिया है। वहीं तीन मण्डल अध्यक्षों को बदलने की भी हरी झण्डी मिल गयी है।

Singrauli news: दरअसल पिछले माह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश शीर्ष नेतृत्व ने सिंगरौली भाजपा में फेरबदल करते हुए रामसुमिरन गुप्ता को दूसरी बार जिलाध्यक्ष की बागडोर सौंपी है। वीरेन्द्र गोयल के स्थान पर रामसुमिरन गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद श्रेय लेने वाले कई भाजपाई नेता यह अफवाह उड़ाने लगे थे कि जिला कार्यकारिणी में भी फेरबदल किया जावेगा और कथित भाजपाई नेताओं के पसंद के ही कार्यकर्ता कार्यकारिणी में शामिल होंगे।

Singrauli news: इस बात की चर्चा काफी जोर-शोर से भाजपा के अंदर ही चल रही थी। किन्तु पिछले दिनों भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत का सिंगरौली में प्रवास हुआ और उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का संदेश देते हुए अवगत करा दिया कि जिला कार्यकारिणी में कोई फेरबदल नहीं किया जावेगा। सभी कार्यकर्ता मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 को सफल बनाने में कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ जुट जायें और एक सफल मिशन की तरह काम करें। यह सुनने के बाद कई भाजपाइयों के चेहरे लटक गए.

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ आगामी होने वाले विधानसभा लोकसभा चुनाव में सफलता के लिए प्रयास में अभी से जुट जाएं. जिसके बाद तथाकथित भाजपाइयों के मंसूबों पर पानी फिर गया.तो वहीं सस्पेंस के बादल छट गये और कईयों को तगड़ा झटका भी लगा है। साथ ही प्रदेश महामंत्री ने पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल के कार्यकाल का जमकर बखान कर पार्टी के ही कथित लोगों को करारा जबाव भी दिया है। इसके अलावा उन्होंने जिलाध्यक्ष रामसुमिरन के सादगीपूर्ण कार्य करने का भी सराहना क रते हुए उम्मीद एवं भरोसा किया है कि सौंपे गये दायित्व को बखूबी के साथ निर्वहन कर पार्टी को मजबूत बनायेंगे।Singrauli news

पूर्व जिलाध्यक्ष के कार्यों के पढ़े गये तारीफ के कसीदे पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल के कार्यकाल का कुछ लोगों ने मंच पर ही आलोचना किये थे। जिला व मण्डल के पदाधिकारियों में काफी निराशा दिखाई भी दी थी। कई कार्यों में सिंगरौली भाजपा संगठन प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया था और उसकी प्रशंसा प्रदेश अध्यक्ष सिंगरौली प्रवास के दौरान किये थे, किन्तु हाल ही में जैसे ही जिलाध्यक्ष बदल दिये गये कि आलोचना शुरू हो गयी थी। प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने पिछले दिनों पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल के कार्यकाल की जमकर तारीफ की कसीदें पढ़ें तो आलोचकों के चेहरे मुरझा गये।Singrauli news:

दिल के अरमान आंसुओं में बह गये
जिलाध्यक्ष बदले जाने के बाद कुछ भाजपा के नेता खुशी से झूम रहे थे कि अब कार्यकारिणी में भी व्यापक फेरबदल होगा। कुछ तो नेता जी अपने हिसाब से अंदर ही अंदर कार्यकारिणी भी बना रहे थे और शायद उनकी कार्यकारिणी सूची जिलाध्यक्ष तक नहीं पहुंच पायी थी। किन्तु अंदर के तहखाने से बात निकल रही थी कि फेरबदल जरूर होगा। प्रदेश महामंत्री ने कथित लोगों के अरमानों पर पानी फेर दिया है और अब कहा जा रहा है कि दिल के अरमान आंसुओं में बह गये और उनका ख्वाब धरा के धरा रह गया।Singrauli news

यहां के बदले जायेंगे मण्डल अध्यक्ष
जानकारी के मुताबिक जयंत मण्डल अध्यक्ष देवेश पाण्डेय एवं बरगवां मण्डल अध्यक्ष अर्चना बियार तथा सरई मण्डल अध्यक्ष बदले जायेंगे। देवेश पाण्डेय नपानि के परिषद् अध्यक्ष चुने गये हैं वहीं अर्चना बियार बरगवां नगर परिषद् से पार्षद चुनी गयी हैं। जबकि सरई में कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये हैं वहां के मण्डल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप है। इन्हीं करीब तीन मण्डल अध्यक्षों को बदले जाने की संभवत: हरी झण्डी मिल गयी है।Singrauli news

इनका कहना है
प्रदेश अध्यक्ष का जैसा दिशा-निर्देश होगा उसी तरह से संगठन में फेरबदल किया जायेगा। अभी संगठन में फेरबदल करने का कोई विचार नही है और न ही निर्देश है। सभी कार्यकारिणी आगामी चुनाव को सफल बनाने में जुट जायें यही सबसे बड़ा मिशन है।
रामसुमिरन गुप्ता,जिलाध्यक्ष,भाजपा सिंगरौली

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular