Kiwi: सेब, केला, अंगूर, संतरा तो हर कोई खाता है, लेकिन कुछ फल ऐसे भी होते हैं जो आमतौर पर लोग नहीं खाते हैं, जैसे कि कीवी। जानिए इसे खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ।
Kiwi for health : फलों में कीवी सेहत के लिए वरदान माना जाता है। रोजाना कीवी खाने से सेहत और खूबसूरती दोनों में सुधार होता है। कीवी अंदर से हरा होता है और इसमें छोटे छोटे काले बीज होते हैं, जिन्हें खाया जाता है। यह स्वाद में थोड़ा खट्टा होता है। बता दें कि कीवी खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। कीवी में विटामिन सी, ई, के, पोटैशियम, फोलेट, आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई तरह की बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। आइए जानें कीवी खाने के और कौन से स्वास्थ्य लाभ हैं।
डेंगू में फायदेमंद(beneficial in dengue)
स्वास्थ्य विशेषज्ञ इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए विटामिन-सी के सेवन की सलाह देते हैं। साथ ही कीवी में बड़ी मात्रा में विटामिन सी होता है। इसके अलावा कीवी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस (oxidative stress)को कम करने में मददगार होते हैं। वहीं, कीवी में अन्य फलों की तुलना में बड़ी मात्रा में विटामिन-सी होता है। इसके लिए डेंगू के मरीजों को कीवी फल का सेवन करना चाहिए। डेंगू से निजात दिलाने में कीवी फायदेमंद साबित हो सकती है।
पाचन तंत्र (Digestive System)
कीवी फल फाइबर से भरपूर होता है। रेशेदार भोजन करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। यह उचित पाचन में मदद करता है। साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (toxins)भी खत्म हो जाते हैं। इसके लिए रोजाना कीवी खाएं।
उच्च रक्तचाप(high blood pressure)
कीवी पोटेशियम और फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से हृदय स्वस्थ रहता है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। वहीं फाइबर बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। एक अध्ययन में उच्च रक्तचाप के रोगियों को सप्ताह में 8 कीवी खाने की सलाह दी गई है। इसके लिए रोजाना कीवी का सेवन जरूर करें।

