Friday, March 29, 2024
HomeMadhya PradeshVindhyaकमलनाथ सरकार जो दिया जनता आज भी याद करती है-वंशमणि वर्मा

कमलनाथ सरकार जो दिया जनता आज भी याद करती है-वंशमणि वर्मा

- Advertisement -
- Advertisement -


जनता झूठे वादों में फसने वाली नहीं – अमित द्विवेदी
देवसर विधानसभा क्षेत्र के गन्नई गांव में आयोजित हुआ गांधी चौपाल


सिंगरौली। मध्य प्रदेश कांग्र्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर गांधी चौपाल का आयोजन देवसर विधान सभा क्षेत्र के गन्नई गांव में पूर्व मंत्री वंशमणि प्रसाद वर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया था। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधी चौपाल के जिला समन्यवक एवं प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी के द्वारा किया गया। इस दौरान गांधी चौपाल में क्षेत्र के वरिष्ट नेता व युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जहां 10 किलोमीटर की पदयात्रा भारत जोड़ो ओबरी पहुची। इस दौरान पूर्व मंत्री वंशमणि वर्मा ने कहा कि कृषि यंत्रो के माध्यम से खेती हेतु 2 लाख तक के कृषि उपकरणो में 50 फीसदी की छु़ट दी गई थी। कमलनाथ सरकार ने घर-घर पहुच कर सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुचाने का प्रयास किया जा रहा था।

लेकिन भाजपा सरकार में बेरोजगारी,भ्रष्ट्राचार,माफियाराज के साथ महगाई का बोलबाला है। इस दौरान गांधी चौपाल के जिला समन्यवक अमित द्विवेदी ने मौजूद जनता को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में कमलनाथ सरकार के द्वारा किसानो का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया गया था। साथ ही मध्य प्रदेश के युवाओं के लिये 70 फीसदी स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया गया था और किसानो को 10 हार्स पावर तक के पंपो के विद्युत बिल आधे दर पर किया गया था। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था लडख़ड़ा चुकी है। प्रदेश महिला असुरक्षित है.

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण कार्यवाहक अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ला,जनपद उपाध्यक्ष देवसर केशव सिंह,युवाका जिलाध्यक्ष सुर्या द्विवेदी,महामंत्री देवेन्द्र पाठक,जनपद अध्यक्ष देवसर सरिता सिंह,राजेन्द्र वर्मा,निखिल तिवारी,अखिलेश पाण्डेय,दयानिधि दुबे,निशा सिंह,सावित्री जायसवाल,सुरेन्द्र गुप्ता,अरुण जायसवाल,भाईलाल शर्मा,एलके पाण्डेय,महिपाल सिंह,प्राण जायसवाल सहित भारी संख्या में कांग्रेसी व आम जनता मौजूद रही।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular