Thursday, April 25, 2024
HomeMadhya PradeshBJP एक्शन में,फेसबुक पर एक लाख फालोअर्स नही तो अध्यक्ष को रहने...

BJP एक्शन में,फेसबुक पर एक लाख फालोअर्स नही तो अध्यक्ष को रहने का हक नही!

- Advertisement -
- Advertisement -

In BJP action, make one lakh followers on Facebook otherwise move away from the post of president bjp implemented strict rules

BJP : भोपाल। भाजपा हाईकमान ने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर बड़ी रणनीति तैयार की है। अगर भाजपा जिलाध्यक्ष के फेसबुक पर एक लाख फालोअर्स नही है तो उसे जिलाध्यक्ष रहने का कोई हक नही है। ऐसे जिलाध्यक्षों की कुंण्डली हाईकमान ने खंगाल लिया है।

BJP : प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलाध्यक्षों पर तलवार लटकी हुई है और बदलने की पूरी तैयारी चल रही है। यह फरमान प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने जारी किया है। प्रदेश प्रभारी ने फरमान जारी करते हुये कहा है कि पार्टी का विचार है कि हर जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता शोसल मीडिया पर सक्रिय हो और कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष को फालो करे.

भाजपा का गत दिवस धार के मांडू में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने प्रशिक्षण वर्ग में कहा था। उन्होने यह भी कहा था कि ट्विटर पर भी दस हजार से उपर फालोअर्स होना जरुरी है. BJP

बता दे कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा हाईकमान तैयारी करना शुरु कर दिया है। भाजपा ने रणनीति बनाते हुये शोसल मीडिया को जनता से जुडऩे का मकसद मान लिया है। यही कारण है भाजपा अपने आप को तेजी से हाईटेक करने में लगी हुई है. BJP

यही कारण है भाजपा हाईकमान के इस निर्णय से प्रदेश भर के जिलाध्यक्षो में हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई है। क्योंकि तीन दिन चले प्रशिक्षण में सिर्फ आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई और कहा गया कि केन्द्र व प्रदेश की महात्वाकाक्षी योजनाओ को जनता तक पहुचाना मुख्य उद्देश्य होना चाहिये. BJP

सोशल मीडिया को भाजपा मान रही प्लेटफार्म
प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव का फोकस शोसल मीडिया है उन्होने तीन दिवसीय चले प्रसिक्षण में सबसे बड़ा जोर शोसल मीडिया को दिया है। उनका मकसद है कि भाजपा के लिये इससे बड़ा कोई प्लेटफार्म नही हो सकता। यही कारण है कि फेसबुक व ट्विटर पर फालोअर्स बढाने की संख्या को जोर दिया है। क्योंकि कई जिलाध्यक्ष शोसल मीडिया पर सक्रिय नही है। उनकी सक्रियता को बढाने पर जोर दिया गया है. BJP

यह भी पढ़े — Ananya-Shanaya ने पार्टी में पहनी छोटे कपड़े, इज्जत बचाने में छूटा पसीना

यह भी पढ़े — जन्मदिन की पार्टी पर Ileana Dcruz ने बिकनी में पोस्ट किया वीडियो, हिला दिया पूरा इंटरनेट

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular