Saturday, April 13, 2024
HomeMadhya PradeshVindhyaSingrauli News: 53 लाख का खेल मैदान बना कचरा मैदान, खेल...

Singrauli News: 53 लाख का खेल मैदान बना कचरा मैदान, खेल प्रेमियों में आक्रोश

- Advertisement -
- Advertisement -

Singrauli News: 53 लाख के खुटार खेल मैदान को बनाया कचरा मैदान,खेल प्रेमियों में आक्रोश, स्टेडियम में आवारा पशुओं का लगता है जमावड़ा, साफ-सफाई न होने से फैली गंदगी,स्टेडियम परिसर कीचड़ से सराबोर

Singrauli News:सिंगरौली 23 अक्टूबर। खुटार पंचायत खेल मैदान इन दिनों कचरा मैदान अधिक नजर आ रहा है।  ऐसे में खिलाड़ियों को खेलों का अभ्यास करने में परेशानी हो रही। एनटीपीसी विन्ध्याचल के सीएसआर मद से वर्ष 2021 में खुटार में स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए बनाये गये स्टेडियम की स्थिति साल भर में ही बद् से बद्तर हो गयी। स्टेडियम में आवारा पशुओं के जमावड़ा से बच्चे खेलने तक नहीं जाते।


दरअसल जिला मुख्यालय से महज 10 किमी दूर स्थित खुटार मेें एनटीपीसी विन्ध्याचल ने सीएसआर मद से 53.65 लाख की लागत से वर्ष 2021 में स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए स्टेडियम का निर्माण कार्य कराया था। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंतजाम न किये जाने से स्टेडियम की स्थिति बद से बद्तर हो गयी।

आलम यह है कि स्टेडियम में स्थानीय लोग मनोरंजन के लिए पहुंचें या न पहुंचे लेकिन आवारा पशुओं का जमावड़ा जरूर लगता है। इसके अलावा स्टेडियम में बड़े-बड़े घास-फूस एवं कूड़ा-करकट फैला हुआ है। जिसकी साफ-सफाई को लेकर ग्राम पंचायत खुटार के द्वारा किसी तरह का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत के द्वारा खेल मैदान में साफ-सफाई को लेकर दूर-दूर तक वास्ता नहीं रख रहा है। जबकि 53.65 लाख रूपये मंजूर कराने में क्षेत्रीय विधायक को कितने पापड़ बेलने पड़ेे होंगे वहीं जानते होंगे। पंचायत पर इस मामले में पूरी तरह से उदासीनता का आरोप लगाया गया है। वहीं खेल प्रेमी युवा भी पंचायत को जमकर कोस रहे हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular