Thursday, April 25, 2024
HomeMadhya PradeshVindhyaसीधी सिंगरौली के सीमा बहरी में आयोजित हुई 'गांधी चौपाल'

सीधी सिंगरौली के सीमा बहरी में आयोजित हुई ‘गांधी चौपाल’

- Advertisement -
- Advertisement -

सिंगरौली। जिले से 75 किलोमीटर पदयात्रा चलने के बाद भारत जोड़ो यात्रा सीधी जिले में प्रवेश करने के उपरांत गांधी चौपाल का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दाऊ कुंवर अर्जुन सिंह की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जहां पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी,सीधी जिले के भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक राजेंद्र भदौरिया मौजूद रहे।

सिंगरौली जिले के गांधी चौपाल के जिला समन्यवक अमित द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ सरकार के द्वारा किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ किया गया था । साथ ही मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए 70 फ़ीसदी स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया गया था और किसानों को 10 हॉर्स पावर तक के पंपों के विद्युत बिल आधे दर्ज किया गया था। जब से मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार आई है तब से प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था लड़खड़ा चुकी है प्रदेश के महिला सुरक्षित है ।

सिंगरौली जिले के जिला भारत जोड़े यात्रा के समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, ,अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल,बालमुकुंद सिंह परिहार महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली एवं पूर्व सरपंच खुटार,रमाशंकर शुक्ला कार्यवाहक अध्यक्ष एवं समन्वयक पद,जुल्फि कार अली पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,प्रवीण सिंह चौहान पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस,विजय सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी,मनोज दुब अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष,मकसूद रजा,अतुल शुक्ला,सौरव सिंह रघुवंशी,सुरेश कुमार मिश्रा देवसर,शिवलेश शुक्ला देवसर,रोहित देव पांडे,प्रज्ञान चौबे,सूरज चतुर्वेदी सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular