Domestic dispute – Knife between husband and wife injured in domestic dispute, Varanasi referred, Morwa police engaged in investigation
Domestic dispute सिंगरौली 20 जुलाई। मंगलवार देर रात मोरवा थाना क्षेत्र के भूसा मोड़ स्थित एक निवास में दंपत्ति के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर दिया जिसके बाद उसने खुद को भी चाकू मार दिया। घटना के बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया जहां से उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। Domestic dispute
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भूसा मोड़ निवासी बृजेश साहू का अपनी पत्नी प्रियंका साहू से झगड़ा हो गया था। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया प्रियंका बृजेश की दूसरी पत्नी है। बृजेश ने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी से शादी कर ली थी इसी मामले को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। पर मंगलवार देर रात यह विवाद इतना बढ़ गया की बात खून खराबे तक जा पहुंची। पहले बृजेश ने अपनी पत्नी को चाकू मारा फिर स्वयं को भी चाकू मार घायल कर दिया। Domestic dispute
चीख-पुकार मचने पर बाहर बैठे लोग मदद के लिए दौड़े। उन्होंने दोनों घायलों को केंद्रीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां से उन्हें नेहरू ले जाया गया। बताया जाता है कि चाकू के घाव काफी गहरे थे जिस कारण चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं इस घटना को संज्ञान में लेकर मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी विवेचना में जुट गए हैं। Domestic dispute
बताया जाता है कि चाकू के घाव काफी गहरे थे जिस कारण चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं इस घटना को संज्ञान में लेकर मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी विवेचना में जुट गए हैं। मोरवा थाना प्रभारी ने कहा की बहुत जल्द ही इस घटना की जाँच कराकर सम्बंधित को न्याय दिलाया जायेगा. इस हेतु टीम का गठन भी कर दिया गया है. Domestic dispute
Sridevi की तरह उनकी बेटी जाह्नवी कपूर शादीशुदा शख्स के साथ गुजर रही रातें, चोरी छुपे उसके साथ कर रही थी यह काम
