Congress’s exile ended in 24 years, Baba became mayor, BJP lost in former minister Rajendra Shukla’s ward, know who won in 45 bars
रीवा। महापौर के पद पर कांग्रेस ने करीब 24 वर्षों बाद वापसी कर अपना बनवास ख़त्म किया जहाँ लगातार भाजपा का कब्जा रहा है. लेकिन अब भाजपा के इस विजय रथ को कांग्रेस के अजय मिश्रा बाबा ने रोक दिया है.कांग्रेस Congress के महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा ने भाजपा प्रत्याशी प्रबोध व्यास को हरा दिया है. महापौर पद के लिए कांग्रेस से प्रत्याशी रहे अजय मिश्रा बाबा ने 10282 वोटों से जीत दर्ज की है.महापौर अजय मिश्रा ने जीतने के बाद कहा कि,”यह जीत रीवा की जनता की जीत है.रीवा की जनता ने अपने सेवक के लिए लड़ाई लड़ी है। जनता ने रीवा के सेवक को जीताकर नगर निगम पहुंचाया है. यह जीत कांग्रेस के सभी साथियों की जीत है.
इससे पहले अजय मिश्रा कई वर्षों तक कांग्रेस पार्षद रहे और नगर निगम में विपक्ष के नेता भी रहे. उनकी जीत से कांग्रेस Congress का ना केवल हौसला बढ़ा बल्कि यह जीत संजीवनी से काम नहीं है. कांग्रेस की तरह इस बार बीजेपी इस बार गुटबाजी का शिकार हुई है. माना जा रहा है कि यहां से संगठन ने पूर्व मंत्री और विधायक राजेंद्र शुक्ला का समर्थन नहीं किया, जिससे पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. नगर निगम के अधिकतर वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी हारे हैं। इस बार भी नगर परिषद में कांग्रेस का दबदबा रहेगा. उसे 25 से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद है. Congress
Sridevi के दुनिया छोड़ते ही बोनी कपूर के कंट्रोल से बाहर हुईं जान्हवी कपूर ,अब शादी शुदा शख्स के साथ कर रही गलत हरकत फोटो वायरल !

बता दे कि चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस
बता दे कि चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस Congress लगभग 8000 वोटों से आगे चल रही है। ” आठवें चरण की मतगणना तक कांग्रेस Congress को 45,355 और भाजपा को 36,053 वोट मिले हैं। कांग्रेस Congress लगभग 9,000 वोटों से आगे है। वहीं भाजपा अपने पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक राजेंद्र शुक्ला का वार्ड हार गई है। यहां वार्ड क्रमांक 23 से कांग्रेस Congress प्रत्याशी रफीकुन शहनाज अंसारी ने करीब 600 वोटों से जीत हासिल की. फिलहाल महापौर पद के लिए आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। वहीं वार्डों में स्थिति इसके उलट हैं। यहां भाजपा ने अपना दबदबा बनाए रखा है। 13 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस केवल 9 वार्डों पर जीत सकी है। वहीं निर्दलीयों की संख्या भी अच्छी खासी देखी जा रही है। 45 में से 6 वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।
कांग्रेस Congress के महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा ने हर वार्ड में जीत दर्ज की है। जिसमें भाजपा के दिग्गज नेताओं के वार्डों में भी उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की है। पूर्व मंत्री और विधायक राजेन्द्र शुक्ला के वार्ड से भी करीब चार सौ वोटों से वह जीतकर आए हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह पटेल के वार्ड 13 में निर्दलीय पार्षद नम्रता संजय सिंह चुनाव जीत गई हैं। वार्ड क्रमांक 45 से कांग्रेस Congress प्रत्याशी गंगा यादव जीत गए हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 5 से मुन्नू तिवारी करीब 200 वोटों से चुनाव हार गए हैं। वार्ड क्रमांक 26 से स्वतंत्र शर्मा आगे चल रहे हैं. Congress
निगम स्पीकर सहित कई प्रमुख लोग हारे
नगर निगम के स्पीकर रहे भाजपा के सतीश सोनी वार्ड 21 से चुनाव हार गए हैं। भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश सोनी की पत्नी वार्ड 37 से हार गई हैं, उन्हें कांग्रेस की गायत्री खंडेलवाल ने हराया। कांग्रेस Congress के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल के पुत्र सज्जन पटेल वार्ड 16 से चुनाव हार गए हैं। इसके पहले चार बार वह लगातार पार्षद रहे हैं। पूर्व एमआइसी सदस्य सरस्वती पटेल, पूर्व पार्षद अरुण तिवारी सहित कई पुराने पार्षद भी चुनाव हार गए हैं. Congress
रीवा के 45 वार्ड के जीते हुए प्रत्याशी
01 निर्दलीय
02 भाजपा
03 भाजपा
04 कांग्रेस
05 निर्दलीय
06 कांग्रेस
07 भाजपा
08 कांग्रेस
09 भाजपा
10 भाजपा
11 कांग्रेस
12 भाजपा
13 निर्दलीय
14 कांग्रेस
15 कांग्रेस
16 भाजपा
17 भाजपा
18 भाजपा
19 भाजपा
20 भाजपा
21 निर्दलीय
22 निर्दलीय
23 कांग्रेस
24 भाजपा
25 कांग्रेस
26 कांग्रेस
27 कांग्रेस
28 निर्दलीय
29 भाजपा
30 निर्दलीय
31 कांग्रेस
32 भाजपा
33 कांग्रेस
34 कांग्रेस
35 भाजपा
36 भाजपा
37 कांग्रेस
38 भाजपा
39 कांग्रेस
40 निर्दलीय
41 निर्दलीय
42 निर्दलीय
43 निर्दलिय
44 कांग्रेस
45 कांग्रेस
भाजपा 18
कांग्रेस 17
निर्दलीय 10
Arjun Kapoor बॉलीवुड के इस एक्ट्रेस को करने लगे डेट, बाहों में बाहें डाल लगाया गलें, मलाइका से बनाने लगे दूरियां,फोटो वायरल !
