Friday, March 29, 2024
HomeMadhya PradeshVindhyaअरूण कुमार होंगे सिंगरौली के कलेक्टर, मीना का हुआ तबादला,जिला पंचायत CEO...

अरूण कुमार होंगे सिंगरौली के कलेक्टर, मीना का हुआ तबादला,
जिला पंचायत CEO साकेत मालवीय बने सीधी कलेक्टर

- Advertisement -
- Advertisement -

अरूण कुमार होंगे सिंगरौली के कलेक्टर, मीना का हुआ तबादला,जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय बने जिला सीधी के कलेक्टर


सिंगरौली 7 नवम्बर। प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला किया है जिसमें सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीना का तबादला करते हुए प्रबंधक संचालक म.प्र.खनिज निगम के पद पर पदस्थ किया है। वहीं अरूण कुमार परमार को सिंगरौली का कलेक्टर बनाया गया है। जबकि जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय आईएएस सीधी के कलेक्टर होंगे।


नगर पालिक निगम एवं पंचायत चुनाव के बाद से ही अटकलें लगायी जा रही थीं कि सिंगरौली के सरकारी अमले में व्यापक फेरबदल होगा। यहां भाजपा को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा है। दबी जुबान से चर्चाएं थीं कि योजनाएं आम जनता तक नहीं पहुंची पायीं, बल्कि दफ्तरों में भ्रष्ट्राचार व्यापक पैमाने पर चल रहा है। जिसको लेकर सरकार की आलोचनाएं भी खूब हो रही हैं। उप पंजीयक दफ्तर, सामाजिक न्याय विभाग, राजस्व, पुलिस, आईसीडीएस, आबकारी, नगर निगम में भ्रष्ट्राचार व कमीशनखोरी चरमसीमा पर है।

कमीशनखोरी को रोकने में जिला प्रशासन नाकाम रहा है। इसी को लेकर भाजपाई भी खिन्न हैं। वहीं प्रदेश सरकार ने जिले में फेर बदल करते हुए कलेक्टर राजीव रंजन मीना को प्रबंध संचालक म.प्र.खनिज निगम में नवीन पदस्थापना की गयी है। वहीं उप सचिव म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल में पदस्थ 2012 बैच के आईएएस अरूण कुमार परमार को सिंगरौली का कलेक्टर बनाया गया है। साथ ही 2014 बैच के आईएएस साकेत मालवीय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली को सीधी का कलेक्टर बनाया गया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular