Allegations of sexual abuse against Laxman Das Bal Yogi, the operator of Barfani Ashram Amarkantak
Barfani Ashram : अमरकंटक तीर्थ स्थल पर महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास बाल योगी ने सोशल मीडिया में वर्गविशेष को लेकर विवादित बयान देने के बाद सुर्खियों में आए लक्ष्मण दास पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है.
Barfani Ashram : अनुपपुर। अमरकंटक थाना अंतर्गत 42 वर्षीय महिला ने शिकायत कराते हुए पुलिस को बताया है की शिकायतकर्ता बर्फानी आश्रम अमरकंटक की शाखा बटकी में रहने वाली है. 06 वर्ष पूर्व महिला के पति कुलदीप कोल की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद परिवार में दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा और दो बच्चो को पालना अत्यन्त कठिन हो गया.
ऐसे में पति की मृत्यु पश्चात एक वर्ष रोजी रोजगार के कारण गाँव के मजदूर, आश्रमो में काम करने के लिए अमरकंटक जाते रहे उन्ही के साथ वह भी अमरकंटक बर्फानी आश्रम में बडा गेट बन रहा था जंहा महिला काम करने लगी थी. Barfani Ashram
बता दें कि महिला ने पुलिस को बताया कि अमरकंटक बर्फानी आश्रम में करीब 3 माह काम किया जिसके बाद दो मजदूर श्याम बाई और पीड़ित महिला दोनो को बालयोगी लक्ष्मण दास महन्त द्वारा बर्फानी आश्रम में रोक लिया और आश्रम में साफ सफाई का काम करने को कहा, करीब 2 महीने के बाद अपने कमरे की साफ सफाई करने की बात करने के बहाने कमरे में बुलाया और मीठी मीठी बात कर बालयोगी द्वारा महिला के साथ बलात्कार किया और बाहर न बताने को कहते हुए जान से मारने की धमकी दिया, 3 दिनो तक वह आश्रम में पड़ी पड़ी रोती रही. Barfani Ashram
महिला ने आरोप लगाया कि आश्रम में उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. जिसके बाद बालयोगी द्वारा बार बार लगभग 5 वर्षो तक धमकी देकर पीड़ित महिला के साथ शारीरिक शोषण करता रहा और महिला और उसके बच्चो को जान से मारने की धमकी भी लगातार देता रहा, इधर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 (2)अ के तहत मामला पंजीबद्ध किया है. Barfani Ashram
डिण्डोरी – नगर परिषद डिण्डोरी में अध्यक्ष बनी सुनीता सारस, नगर परिषद में 15 वर्ष बाद काँग्रेस पार्टी का कब्जा ।कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल. Barfani Ashram

बुरहानपुर – नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस को मिली संजीविनी,नेपानगर की सरकार पर कांग्रेस का कब्जा,कांग्रेस प्रत्याशी भारती विनोद पाटिल जीती. Barfani Ashram
